कोडरमा: जिले की जिला कल्याण पदाधिकारी शीतल उषा किरण कांडील शनिवार को अपने दूधिमाटी स्थित किराए के आवास में बेहोश पाई गईं. इसके बाद उन्हें कोडरमा सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है. प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने बेहतर उपचार के लिए उन्हें रांची रेफर कर दिया है.

घटना की जानकारी उनके वाहन चालक शंकर कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि वह रोजाना की तरह सुबह 9 बजे मैडम को कार्यालय ले जाने के लिए आवास पहुँचे थे. आवाज देने और फोन करने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला. करीब एक घंटे बाद भी जब स्थिति वही रही तो शक हुआ. मकान मालिक की मदद से दरवाजा तोड़ा गया, जिसके बाद अंदर देखा गया कि कल्याण पदाधिकारी जमीन पर बेहोशी की हालत में पड़ी हुई हैं. तत्पश्चात एम्बुलेंस बुलाकर उन्हें सदर अस्पताल पहुँचाया गया.
कोडरमा सदर अस्पताल के डीएस रंजीत कुमार ने बताया कि पदाधिकारी के सिर पर गंभीर चोट है और ब्लड क्लॉट जमने की आशंका है. फिलहाल उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है. उल्लेखनीय है कि शीतल उषा किरण कांडील ने इसी माह 8 अगस्त को कोडरमा में जिला कल्याण पदाधिकारी के रूप में प्रभार ग्रहण किया था.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
