बाढ़/ Arzoo Bakhsh बिहार के बाढ़ अनुमंडल क्षेत्र में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. हादसा बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में हुआ, जहां अथमलगोला से बख्तियारपुर की ओर बाइक पर जा रहे दो युवकों को एक तेज रफ्तार थार वाहन ने टक्कर मार दी.

हादसे में बाइक सवार सुधांशु कुमार उर्फ कारू की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दूसरा युवक नीतीश कुमार पुल से 30 फीट नीचे गड्ढे में जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया. सी दौरान राज्य के अतिपिछड़ा कल्याण मंत्री हरि सहनी बाढ़ के एक कार्यक्रम से लौट रहे थे. उन्होंने अपनी गाड़ी रुकवाई और घायल युवक को तुरंत एंबुलेंस से अस्पताल भेजवाया. साथ ही पुलिस को भी सूचना दी. लेकिन अफसोस की बात है कि इलाज के दौरान घायल नीतीश कुमार की भी मौत हो गई. मृतकों की पहचान फुलेलपुर गांव निवासी 32 वर्षीय सुधांशु कुमार उर्फ कारू और 30 वर्षीय नीतीश कुमार के रूप में हुई है. हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा है और गांव में मातम पसरा हुआ है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

