आदित्यपुर: कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व के तहत रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड के प्लांट-III एवं IV में रविवार को 14वें मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. जमशेदपुर ब्लड बैंक एवं वीबीडीए के सहयोग से आयोजित शिविर में कंपनी के कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया. शिविर में कुल 352 यूनिट रक्त संग्रह किया गया.


कंपनी के अनुसार शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ समाज में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना था. कर्मचारियों और अधिकारियों ने रक्तदान कर मानव सेवा और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया.
शिविर को सफल बनाने में कंपनी के सीओओ शक्ति सेनापति, कार्यकारी निदेशक राहुल बागड़िया, सीएचआरओ भूपेंद्र लोधी, वरिष्ठ एचआर प्रबंधक सुशील कुमार सिंह, सुरक्षा अधिकारी रजनीश कुमार सिंह के साथ नंदिनी सेन गुप्ता, दीपक कुमार सिंह, दीपक कुमार, भोला नाथ बरुआ, कुमार अभिनव, अजीत सिंह, अदिति सिंह, विपेन्द्र राय सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने योगदान दिया.
कंपनी प्रबंधन ने कहा कि रामकृष्णा फोर्जिंग्स भविष्य में भी सामाजिक कल्याण और मानव सेवा से जुड़ी गतिविधियों में अपनी भागीदारी जारी रखेगी.

