जामताड़ा: सीपीआई(M) पार्टी कार्यालय में शनिवार को पार्टी के पूर्व अखिल भारतीय महासचिव एवं मार्क्सवादी नेता सीताराम येचुरी का दूसरा स्मृति दिवस मनाया गया. पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके राजनीतिक एवं वैचारिक योगदान को याद किया.


वक्ताओं ने कहा कि येचुरी मजदूर-किसान एकता, धर्मनिरपेक्षता और विपक्षी दलों के बीच समन्वय के मजबूत पक्षधर रहे. उन्होंने I.N.D.I.A. गठबंधन को आकार देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उनके निधन से वामपंथी आंदोलन और राष्ट्रीय राजनीति को बड़ी क्षति हुई.
कार्यकर्ताओं ने येचुरी के विचारों और संघर्षों को आगे बढ़ाने का संकल्प लेते हुए जामताड़ा में किसान, मजदूर और मेहनतकश जनता के अधिकारों के लिए आंदोलन तेज करने की बात कही.
कार्यक्रम में राज्य कमेटी सदस्य लखनलाल मंडल, सुजीत कुमार माजी, चंडी दास पुरी, मोहन मंडल, अनूप सरखेल, लोकनाथ राणा समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे.
रिपोर्ट: मनीष बर्णवाल

