आदित्यपुर: कोल्हान के ऑटोमोबाइल बाजार में शनिवार को एक नई प्रीमियम SUV ने दस्तक दी. उत्कल किआ-आदित्यपुर में बहुप्रतीक्षित किआ सोरेंटो का शानदार लॉन्च हुआ. शाम पांच बजे आयोजित समारोह में कोल्हान रेंज के डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा (IPS) ने ग्राहकों और उत्कल किआ परिवार की मौजूदगी में नई सोरेंटो का अनावरण किया.


लॉन्चिंग के साथ ही सोरेंटो को लेकर ग्राहकों का उत्साह भी देखने को मिला. उत्कल किआ के मुताबिक पहले ही दिन 6 ग्राहकों ने बुकिंग कन्फर्म कर दी, जबकि 10 अन्य संभावित ग्राहक पाइपलाइन में हैं. वाहन की उपलब्धता और औपचारिकताएं पूरी होने के बाद अगले सप्ताह से डिलीवरी शुरू करने की तैयारी है.
नई सोरेंटो को प्रीमियम लुक के साथ आधुनिक तकनीक से लैस किया गया है. इसमें ADAS Level 2+, Kia AI Assistant, 360° कैमरा, पैनोरमिक सनरूफ, Digital Key 2.0 और Bose Premium Sound System जैसे फीचर्स दिए गए हैं. हाइब्रिड और डीजल पावरट्रेन के साथ AWD विकल्प भी इसकी खासियत बताई गई है.
उत्कल किआ का मानना है कि लॉन्चिंग के साथ मिली बुकिंग से जमशेदपुर और कोल्हान में प्रीमियम SUV के प्रति ग्राहकों की बढ़ती दिलचस्पी का संकेत मिला है. कंपनी को उम्मीद है कि नई सोरेंटो इस सेगमेंट में ग्राहकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाएगी.
रिपोर्ट: विपिन वार्ष्णेय

