सरायकेला/ Pramod Singh



नगर पंचायत अध्यक्ष पद के भाजपा समर्थित प्रत्याशी सुमित कुमार चौधरी ने मंगलवार को पाठागार मोहल्ला में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने घर- घर जाकर लोगों से मुलाकात की और समर्थन मांगा.
जनसंपर्क के दौरान सुमित चौधरी ने कहा कि वह नेता बनकर नहीं, बल्कि क्षेत्र के लोगों का बेटा बनकर चुनाव मैदान में उतरे हैं. उन्होंने भरोसा दिलाया कि चुनाव जीतने के बाद भी वे 24 घंटे जनता के सुख- दुख में साथ खड़े रहेंगे और क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देंगे.
अभियान के दौरान स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया और मोहल्ले की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया. सुमित चौधरी ने सभी मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया. इस मौके पर उनके साथ दर्जनों कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे, जिन्होंने पूरे क्षेत्र में सक्रिय रूप से जनसंपर्क अभियान को सफल बनाने में भूमिका निभाई.





