सरायकेला: जिले के खरसावां थाना क्षेत्र के बड़ाबांबो में रविवार को तालाब में नहाने जा रही एक महिला को रास्ते में जहरीले सांप ने डस लिया. घटना के बाद मौके पर अफरा- तफरी मच गई और परिजन घबरा गए.


मिली जानकारी के अनुसार, बड़ाबांबो निवासी बिना महतो तालाब में नहाने के लिए जा रही थीं. इसी दौरान रास्ते में अचानक एक जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया. सर्पदंश के बाद महिला की हालत बिगड़ने की आशंका को देखते हुए परिजनों ने बिना समय गंवाए उन्हें तत्काल सरायकेला सदर अस्पताल पहुंचाया.
अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में बिना महतो का इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि फिलहाल उनकी स्थिति खतरे से बाहर है. महिला के अस्पताल पहुंचने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली.
बरसात में बढ़ जाता है सर्पदंश का खतरा
ग्रामीण इलाकों में बरसात के दौरान सांप निकलने और सर्पदंश की घटनाएं बढ़ जाती हैं. ऐसे में लोगों को रास्ते में चलते समय विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है. सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक या घरेलू उपचार के बजाय पीड़ित को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाना जरूरी है.
प्रमोद सिंह (संपादक)

