सरायकेला/ Pramod Singh अवैध शराब के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने छापेमारी कर करीब 14 लाख रुपये मूल्य की नकली अंग्रेजी शराब बरामद की है. इस मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्हें पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

गुरुवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि सरायकेला थाना क्षेत्र के हाथीमारा गांव में अवैध नकली शराब का कारोबार चल रहा है. सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई.
टीम ने छापेमारी कर 248 पेटी (करीब 2019 लीटर) अलग-अलग ब्रांड की नकली शराब बरामद की. इसके साथ ही शराब पैकिंग में प्रयुक्त स्टीकर, सीलिंग मशीन और अन्य सामान भी जब्त किए गए.
मौके से दो आरोपी दीपक नामित और लुगनी हेंब्रम को गिरफ्तार किया गया, जो खरसावां थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. पूछताछ में तस्करों ने कई अन्य नामों का खुलासा किया है. पुलिस की छापेमारी आगे भी जारी है.
छापेमारी दल में डीएसपी समीर कुमार सवैया, अंचल निरीक्षक नितिन कुमार सिंह, थाना प्रभारी विनय कुमार, एएसआई राहुल कुमार सिंह, चानेश्वर किस्कू, अमित कुमार, हवलदार राकेश कुमार, आरक्षी अखिलेश प्रसाद, अनिल कुमार दास, बॉबी झा, तथा सरायकेला थाना के सशस्त्र बल शामिल थे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
