सरायकेला/ Pramod Singh चाईबासा में आदिवासियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा द्वारा आहूत कोल्हान बंद के तहत बुधवार को भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सरायकेला में दुकानदारों से अपील कर दुकानें बंद कराईं. भाजपा नेत्री मीरा मुंडा और भाजपा जिला अध्यक्ष उदय सिंहदेव के नेतृत्व में कार्यकर्ता गैरेज चौक और संजय चौक क्षेत्र में सड़क पर उतरे और लोगों से बंद का समर्थन करने की अपील की.

भाजपा नेत्री मीरा मुंडा ने कहा कि यह सरकार पूरी तरह दमनकारी है. आवाज उठाने वालों के ऊपर लाठीचार्ज करवाकर राज्य सरकार ने आदिवासी समाज का अपमान किया है. उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा की गई बर्बरता राज्य सरकार के समर्थन से की गई है जिसकी भाजपा घोर निंदा करती है.
बाईट
मीरा मुंडा
जिला अध्यक्ष उदय सिंहदेव ने कहा कि चाईबासा के ग्रामीण क्षेत्र के लोग सड़क पर नो इंट्री की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे. इस सड़क पर एक वर्ष में 150 से अधिक सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं जिसमें कई लोगों की मौत हो गई है. जब प्रदर्शनकारी तांबे चौक पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया और मंत्री दीपक बिरुआ से मिलने नहीं दिया.
उन्होंने बताया कि रात के करीब 10 बजे जब प्रदर्शनकारी भोजन कर रहे थे तभी पुलिस ने आदिवासियों पर लाठीचार्ज कर दिया और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे. कई ग्रामीणों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.
उदय सिंहदेव ने कहा कि यह सरकार गर्भवती महिला को भी दो दिनों से थाने में बैठा कर रखे हुए है जो बेहद निंदनीय है. उन्होंने आरोप लगाया कि यह सरकार पूरी तरह आदिवासी विरोधी है.
स्वास्थ्य विभाग के मामले पर बोलते हुए उदय सिंहदेव ने कहा कि एचआईवी संक्रमित रक्त चढ़ाने का मामला विभाग की घोर लापरवाही को दर्शाता है. इसके जिम्मेदार अधिकारियों पर हत्या का मामला दर्ज होना चाहिए. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के कार्यकाल में स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई है. उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री से इस्तीफे की मांग की.
बाईट
उदय सिंहदेव
मौके पर नगर अध्यक्ष बद्री दरोगा, महामंत्री सुमित चौधरी, रीता दुबे, सुदीप पटनायक समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.
video

