चाईबासा/ Jayant Pramanik सोनुआ प्रखंड के बोयकोडा पंचायत अंतर्गत सकोड़ा गांव में गुरुवार सुबह दो युवकों को सांप ने डंस लिया. घटना के बाद परिजनों ने दोनों को सोनुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका इलाज शुरू किया गया.



जानकारी के अनुसार ग्रामीण मुंडा मोयका चंपिया खेत साफ करने गया था, तभी सांप ने उसे डंस लिया. वहीं वोटरा हैबुरु पैदल खेत की ओर जा रहा था और सांप के पैर में आ जाने से उसके पैर की अंगुली पर डंस लिया गया. अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच कर बताया कि दोनों युवकों के शरीर में सांप का जहर नहीं फैला है. इलाज के बाद शाम तक दोनों को डिस्चार्ज कर दिया गया.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।




