सरायकेला: सरायकेला- खरसावां जिले में दूरसंचार कंपनियों की सेवाओं की बदहाली से उपभोक्ता गंभीर रूप से परेशान हैं. जिला मुख्यालय से लेकर शहरी निकाय क्षेत्रों और ग्रामीण इलाकों तक नेटवर्क की स्थिति खराब बनी हुई है. सबसे अधिक समस्या भारत संचार निगम लिमिटेड यानी बीएसएनएल के उपभोक्ताओं को झेलनी पड़ रही है.


जिला के विभिन्न क्षेत्रों में बीएसएनएल का नेटवर्क इतना कमजोर है कि कॉल करने या इंटरनेट इस्तेमाल करने में लगातार दिक्कत आ रही है. लैंडलाइन सेवाएं लगभग ठप पड़ी हैं और ब्रॉडबैंड सेवाएं भी भगवान भरोसे चल रही हैं. उपभोक्ताओं का कहना है कि शिकायत करने पर भी कोई सुनवाई नहीं होती है और अधिकारी समस्या सुलझाने की बजाय टालमटोल करते हैं.
बीएसएनएल के अलावा निजी दूरसंचार कंपनियों की स्थिति भी संतोषजनक नहीं है. 5जी सेवा का दावा करने वाली कंपनियां 2जी जैसी धीमी गति से सेवाएं दे रही हैं. इससे उपभोक्ताओं को हर महीने भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है और उनका कारोबार प्रभावित हो रहा है.
स्थानीय लोगों का कहना है कि दूरसंचार सेवाओं की खराब स्थिति से छात्रों, व्यवसायियों, ऑनलाइन सेवाओं और सरकारी योजनाओं पर भी असर पड़ रहा है. उपभोक्ताओं ने जिला प्रशासन और संबंधित कंपनियों से नेटवर्क और ब्रॉडबैंड सेवाएं दुरुस्त करने की मांग की है ताकि आम जनता को राहत मिल सके.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
