रामगढ़: कुजू, मांडू और घाटों क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए रामगढ़ पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मास्टरमाइंड अरमान खान उर्फ दानिश उर्फ हरिरा सहित सभी आरोपियों को दबोचा. इनके पास से 250 ग्राम सोना, एक किलो चांदी, दो लग्जरी गाड़ियां, तीन लैपटॉप और कई चोरी के सामान बरामद किए गए हैं. पकड़े गए अपराधियों पर पहले से दर्ज करीब 40 मामले हैं.



विज्ञापन
रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने प्रेस वार्ता कर बताया कि अक्टूबर 2024 से यह गिरोह पुलिस को चकमा दे रहा था. गुप्त सूचना के आधार पर मांडू पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सभी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस का कहना है कि इन गिरफ्तारियों से जिले में चोरी की घटनाओं पर रोक लगेगी. सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.





विज्ञापन
