नीमडीह: आगामी दुर्गा पूजा को लेकर रविवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी अभय कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी संतन तिवारी सहित थाना क्षेत्र के सभी गणमान्य नागरिक, बुद्धिजीवी, लाइसेंसी और गैरलाइसेंसी पूजा पंडाल के सदस्य शामिल हुए.

विज्ञापन
बैठक में जिला मुख्यालय के कार्यालय से निर्गत दिशा- निर्देशों से सभी को अवगत कराया गया. साथ ही सभी से अपील की गई कि वे शांतिपूर्ण तरीके से दुर्गा पूजा का आयोजन करें. प्रशासन ने लोगों से सहयोग की अपेक्षा जताई और कहा कि सामुदायिक सौहार्द बनाए रखना सबकी जिम्मेदारी है.

विज्ञापन
