नीमडीह: सोमवार तड़के करीब सात बजे के आसपास नीमडीह थाना अंतर्गत सिरूम चौक पर हुए हादसे की जानकारी मिलते ही जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों को समझा- बुझाकर सड़क जाम हटाया और घायल युवक और हाइवा के चालक- खालासी को अपने साथ ले गई.

थाना प्रभारी ने सड़क जाम या बंधक बनाने की बात से इंकार किया और कहा कि ग्रामीणों ने चालक और खलासी को पकड़कर रखा था ताकि कोई अनहोनी न हो पुलिस के पहुंचते ही ग्रामीणों ने चालक और खलासी को सौंप दिया. घायल युवक का ईलाज कराया जा रहा है उसके आवेदन के आधार पर कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल स्थिति सामान्य है. उन्होंने ग्रामीणों और जिप उपाध्यक्ष की भूमिका की सराहना की और कहा कि उक्त मार्ग पर चलने वाले हाइवा की गहनता से जांच की जाएगी. स्टॉक बालू उठाव करने वाले वाहनों को भी नहीं बख्शा जाएगा. दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जायेगी.

