आदित्यपुर: थाना क्षेत्र अंतर्गत मुस्लिम बस्ती में रविवार देर शाम एक युवक का शव फंदे से लटका मिला. मृतक की पहचान सोहेल उर्फ रविउल के रूप में बताई जा रही है.


विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी. युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, फिलहाल इसकी जांच की जा रही है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक के मानसिक रूप से अस्वस्थ होने की बात सामने आ रही है. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

विज्ञापन
