सरायकेला: जिला मुख्यालय स्थित काशी साहू कॉलेज में नगर पालिका आम निर्वाचन 2026 के तहत डाले गए मतों की गिनती जारी है. मतगणना शुरू हुए करीब चार घंटे बीतने को हैं, लेकिन अब तक निर्वाचन आयोग द्वारा जिले के तीनों निकायों के प्रथम चरण की मतगणना की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.

मतगणना केंद्र पर प्रत्याशी, मीडिया कर्मी और समर्थक आधिकारिक जानकारी की प्रतीक्षा कर रहे हैं. जानकारी के अनुसार इसी केंद्र पर आदित्यपुर नगर निगम, सरायकेला नगर पंचायत और कपाली नगर परिषद के मतों की गिनती की जा रही है. आधिकारिक घोषणा में हो रही देरी को लेकर जिला प्रशासन और निर्वाचन आयोग की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं. चुनाव जैसे महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक प्रक्रिया में समय पर सूचना जारी करना अपेक्षित माना जाता है, ऐसे में सभी की निगाहें अब प्रशासन की अगली सूचना पर टिकी हैं. लोकतांत्रिक प्रक्रिया में समय पर सूचना जारी करना अपेक्षित माना जाता है, ऐसे में सभी की निगाहें अब प्रशासन की अगली सूचना पर टिकी हैं.

