सरायकेला: थाना अंतर्गत सरायकेला- कांड्रा मुख्य सड़क पर कोलाबीरा स्थित एकरामूल टायर दुकान के समीप शनिवार शाम करीब 4:30 बजे बाइक और हाइवा के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई. हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया.


प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक संख्या JH 05 BM 3006 कांड्रा की ओर से आ रही थी, जबकि हाइवा संख्या JH 22 K 7510 सरायकेला की ओर से आ रहा था. इसी दौरान एकरामूल टायर दुकान के पास दोनों वाहनों के बीच सीधी टक्कर हो गई.
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय थाना की मदद से एम्बुलेंस के जरिए घायल बाइक सवार को सरायकेला सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है.
फिलहाल घायल की पहचान और उसकी वर्तमान स्थिति की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है. पुलिस जांच के बाद हादसे के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा.
रिपोर्ट: प्रकाश महतो

