कोडरमा: जिले के झूमरी तिलैया में प्रेम का अनोखा उदाहरण सामने आया है. यहां मायका नेट निवासी मुस्लिम युवती काजल खातून ने अड्डी बंगला निवासी हिंदू युवक सन्नी से विवाह कर समाज की परंपरागत दीवारों को तोड़ दिया. दोनों के बीच पिछले सात वर्षों से प्रेम संबंध चल रहा था. शादी में बाधा केवल लड़की के परिजनों की ओर से आ रही थी, जबकि लड़के का परिवार इस रिश्ते के पक्ष में था.

अंततः काजल ने अपने परिवार की इच्छा के विपरीत कोडरमा स्टेशन परिसर स्थित शिव मंदिर में सन्नी संग हिंदू रीति- रिवाज से विवाह कर लिया. इस मौके पर सन्नी ने उसकी मांग में सिंदूर भरकर उसे जीवनसंगिनी बनाया. विवाह के समय लड़के के परिजन उपस्थित थे, जबकि लड़की का कोई भी परिजन शामिल नहीं हुआ.
शादी के बाद मीडिया से बातचीत में काजल ने बताया कि उसने अपनी मर्जी से विवाह किया है. उसने कहा कि उसने कई बार अपने परिवार को मनाने की कोशिश की, लेकिन असफल रहने पर यह कदम उठाया. काजल ने यह भी कहा कि यदि समाज के दबाव में उसके परिवार के किसी सदस्य को नुकसान पहुंचता है तो इसकी जिम्मेदारी समाज की होगी. वहीं सन्नी ने कहा कि सात साल के प्रेम संबंध को आज विवाह का मुकाम मिला है और दोनों इस रिश्ते से बेहद खुश हैं.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
