चांडिल/ Afroz Mallik कपाली नगर परिषद के वार्ड-16 से शिक्षिका पूजा महतो ने बुधवार को अंतिम दिन सादगीपूर्ण तरीके से नामांकन पर्चा दाखिल किया. अनारक्षित महिला सीट वाले इस वार्ड में उनकी उम्मीदवारी से चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है.

विज्ञापन
चांडिल अंचल कार्यालय स्थित सहायक निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय में उन्होंने नामांकन की औपचारिकता पूरी की. पूजा महतो कपाली क्षेत्र के एक प्रतिष्ठित अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में शिक्षिका के रूप में कार्यरत हैं. उनकी शिक्षित, सरल और सामाजिक छवि को लेकर क्षेत्र में सकारात्मक चर्चा है.
स्थानीय मतदाताओं का कहना है कि पूजा महतो ईमानदार और सक्रिय नेतृत्व का बेहतर विकल्प बन सकती हैं. उनकी उम्मीदवारी से वार्ड-16 का मुकाबला रोचक हो गया है और क्षेत्र में बदलाव की चर्चा तेज हो गई है.

विज्ञापन
