गम्हरिया: थाना अंतर्गत टाटा- कांड्रा मार्ग पर जेवियर स्कूल मोड़ गेट के समीप एक स्कूल वाहन और बाइक के बीच टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में बबलू बास्के नामक बाइक सवार युवक घायल हो गया, जबकि उसकी बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और आक्रोशित लोगों ने स्कूल वाहन को पकड़ लिया.

इसके बाद वाहन चालक को संथाल सरना उमूल ले जाया गया, जहां मामले की जानकारी झामुमो प्रखंड अध्यक्ष भोमरा माझी को दी गई और पीड़ित को क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग की गई.
झामुमो प्रखंड अध्यक्ष भोमरा माझी ने तत्परता दिखाते हुए दोनों पक्षों के बीच वार्ता कराई. वार्ता के दौरान स्कूल वाहन चालक ने क्षतिग्रस्त बाइक की मरम्मत कराने पर सहमति जताई. सहमति के बाद वाहन चालक बाइक को मरम्मत के लिए अपने साथ ले गया. स्थानीय लोगों ने मामले के शांतिपूर्ण समाधान पर संतोष जताया और प्रशासन से सड़क सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ाने की मांग की.

