आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार को विश्वकर्मा पूजा और मां मनसा देवी की पूजा श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुई. दिनभर पूजा- अर्चना, भजन- कीर्तन और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम चलता रहा. देर रात आदित्यपुर क्षेत्र के धोबोडुंगरी बनतानगर में श्री श्री सार्वजनिक मनसा पूजा समिति द्वारा आयोजित मां मनसा देवी की पूजा का आयोजन हुआ.

पूजा पंडाल का उद्घाटन झारखंड मुक्ति मोर्चा के आदित्यपुर नगर अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान ने फीता काटकर किया. इस अवसर पर समिति के उपाध्यक्ष राजेश लाहा, लालबाबू सरदार, पूर्व पार्षद प्रदीप मुखी, अजीत प्रधान (कमेटी अध्यक्ष), लखीराम हांसदा, गोलटू लोहार, सचिव मंगल सरदार, गांधीराम हांसदा, सानू पंडित, राम लोहार, मोटू गणेश लोहार, कालिया मोदी और कालिया लोहार समेत अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे.
पूजा में शामिल सभी लोगों ने मां मनसा देवी से झारखंडवासियों की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की. पूरे क्षेत्र में धार्मिक और उत्सव का माहौल रहा और श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया. आयोजन समिति ने बताया कि इस तरह के धार्मिक आयोजन समाज में एकता, आस्था और सद्भावना को बढ़ावा देते हैं.

