
रांची: झारखंड में गुरुवार को हो रहे राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है. इस बीच झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा दास साहू ने एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी की जीत का दावा किया है.


पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि एनडीए पूरी तरह एकजुट है और सभी सहयोगी दलों के विधायक परिमल नाथवानी के समर्थन में मतदान करेंगे. उन्होंने विश्वास जताया कि एनडीए के पास पर्याप्त संख्या बल है और राज्यसभा चुनाव में परिमल नाथवानी की जीत तय है.
वहीं, विधायक पूर्णिमा दास साहू ने भी दावा किया कि एनडीए के पक्ष में बहुमत का स्पष्ट आंकड़ा मौजूद है. उन्होंने कहा कि 28 से अधिक वोट परिमल नाथवानी के पक्ष में पड़ेंगे और उन्हें विभिन्न दलों के विधायकों का भी समर्थन प्राप्त होगा.
दोनों नेताओं ने विश्वास जताया कि परिमल नाथवानी को अपेक्षा से अधिक समर्थन मिलेगा और वे राज्यसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज करेंगे. उन्होंने कहा कि एनडीए पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में है और परिणाम गठबंधन के पक्ष में आएगा. राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की सक्रियता लगातार बढ़ रही है. ऐसे में सभी की नजरें मतदान और उसके परिणाम पर टिकी हुई हैं.


