चांडिल: धनतेरस को लेकर शुक्रवार को चांडिल बाजार में देर रात तक रौनक बनी रही. ज्वेलरी, बर्तन और अन्य दुकानों पर लोगों ने जमकर खरीदारी की. भीड़ को देखते हुए पुलिस भी पूरे दिन मुस्तैद नजर आई.


विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी के निर्देश पर चांडिल थाना प्रभारी संतन तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम दिनभर क्षेत्र में गश्त करती रही. विशेष रूप से ज्वेलरी दुकानों और प्रमुख बाजार क्षेत्रों के आसपास पुलिस बल की तैनाती की गई थी.
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों और व्यवसायियों ने संतोष जताया. व्यवसायियों का कहना था कि लंबे समय बाद धनतेरस के दौरान बाजार में इस तरह की सक्रिय पुलिस व्यवस्था देखने को मिली. देर रात तक लोग बाजार में खरीदारी करते रहे और पुलिस की गश्त भी जारी रही.

विज्ञापन
