जामताड़ा/ Manish Baranwal जिले के डीएन हाई स्कूल के दो छात्रों ने आकांक्षा योजना के प्रथम चरण की परीक्षा में सफलता हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है. विद्यालय के कक्षा 10 के छात्र शंभु नाथ तिवारी और जय कुमार भैया ने परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए क्रमशः 19वां और 20वां रैंक प्राप्त किया है. दोनों छात्रों की इस उपलब्धि से न सिर्फ विद्यालय बल्कि उनके परिवार में भी खुशी का माहौल है.

बताया जाता है कि वर्ष 2016 से लगातार इस विद्यालय के छात्र आकांक्षा योजना की परीक्षा में सफलता प्राप्त करते आ रहे हैं, जिससे यह उपलब्धि अब विद्यालय की परंपरा बनती जा रही है.
विद्यालय के निदेशक प्रदीप भैया ने कहा कि छात्रों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन से हर वर्ष बेहतर परिणाम सामने आ रहे हैं. उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष इसी विद्यालय के छात्र केशव कुमार मेडिकल क्षेत्र में झारखंड टॉपर बने थे.
गौरतलब है कि आकांक्षा योजना राज्य सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसके तहत मेधावी छात्रों को नि:शुल्क शिक्षा, आवास, भोजन और अन्य सुविधाएं प्रदान की जाती हैं, ताकि वे अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकें.

