जामताड़ा: नारायणपुर थाना क्षेत्र से 11 अगस्त को अपहृत हुई नाबालिग किशोरी को पुलिस ने देवघर के जसीडीह से बरामद कर लिया है. मामले में पुलिस ने आरोपी अतुल वेद मिश्रा, उम्र 18 वर्ष, पिता वेदांत कुमार मिश्रा, निवासी भूली ब्लॉक डी, सेक्टर-8, क्वार्टर नंबर 152, भूली ओपी, धनबाद को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.


इस संबंध में नारायणपुर थाना में कांड संख्या 145/2026 दर्ज किया गया था. घटना के बाद से पुलिस नाबालिग की तलाश में जुटी हुई थी. थाना प्रभारी मुराद हसन के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने अनुसंधान के क्रम में कार्रवाई करते हुए नाबालिग को जसीडीह, देवघर से बरामद किया.
पुलिस ने मामले में संलिप्त आरोपी अतुल वेद मिश्रा को भी गिरफ्तार कर लिया. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
नाबालिग की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी में नारायणपुर थाना प्रभारी मुराद हसन तथा कांड के अनुसंधानकर्ता पुलिस अवर निरीक्षक साकेत प्रताप देव की महत्वपूर्ण भूमिका रही.
रिपोर्ट: मनीष बर्णवाल

