जामताड़ा/ Manish Baranwal कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय जामताड़ा परिसर में एसएमसी बैठक, अभिभावक- शिक्षक बैठक (पीटीएम), कक्षा 12 के छात्राओं के लिए विदाई समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया.

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने गीत, नृत्य और नाटक की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं, जिससे पूरा माहौल उत्साह और उमंग से भर गया.
अभिभावक- शिक्षक बैठक में छात्रों की शैक्षणिक प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई और उनके बेहतर भविष्य को लेकर सुझाव साझा किए गए. विदाई समारोह के दौरान कक्षा 12 की छात्राओं को भावपूर्ण तरीके से विदा किया गया. इस मौके पर शिक्षकों और छात्राओं के बीच भावुक पल भी देखने को मिले.
कार्यक्रम के सफल आयोजन में वार्डन कंचन कुमारी की अहम भूमिका रही. उनके साथ शिक्षिकाएं रश्मि सिंह, पिंकी झा, अनीता मरांडी, रिया पॉल, हीना कुमारी, प्रियंका यादव सहित अन्य शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा.
पूरा कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और इसमें बड़ी संख्या में अभिभावकों एवं छात्राओं की भागीदारी रही.

