जमशेदपुर: परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रमथनगर में RCM के संस्थापक त्रिलोक चंद छाबड़ा के अवतरण दिवस के अवसर पर सेवा कार्य के रूप में RCM दिवस मनाया गया. इस मौके पर स्थानीय लोगों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया.


शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पहुंचे और स्वास्थ्य जांच कराई. आयोजकों के अनुसार 50 से अधिक लोगों की जांच की गई. इस दौरान लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और समय-समय पर जरूरी स्वास्थ्य जांच कराने का संदेश भी दिया गया.
सेवा कार्यों के जरिए स्वास्थ्य जागरूकता पर जोर
आयोजकों ने बताया कि RCM दिवस के अवसर पर समाज के बीच स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य जांच की सुविधा पहुंचाने के उद्देश्य से शिविर लगाया गया. शिविर में पहुंचे लोगों ने भी इस पहल की सराहना की.

कार्यक्रम को सफल बनाने में RCM से जुड़े कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई. इनमें मोतीराम, कुमकुम, सुदेब, अमित, अंचितो, सुत्पा, अशोक, नबीन, शशिकांत, काकुलि, शिल्पी, तुलसी, नाजरा प्रवीण, सुमिता, प्रणब, जामवंती और गीता सहित अन्य सदस्य शामिल रहे.
RCM कार्यकर्ताओं ने कहा कि समाजहित और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए इस तरह के सेवा कार्य आगे भी जारी रखने का प्रयास किया जाएगा.
रिपोर्ट: अफ़रोज़ मल्लिक

