जमशेदपुर: कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर रोड नंबर-1 के समीप सोमवार को खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर की पाइप में कथित लीकेज से आग लग गई. हादसे में कार वॉश सर्विस सेंटर के संचालक राज कुमार झुलस गए.


विज्ञापन
बताया जा रहा है कि राज कुमार अपने कार वॉश सर्विस सेंटर के रेस्ट हाउस में खाना बना रहे थे. इसी दौरान गैस सिलेंडर की पाइप से गैस लीक होने के कारण अचानक आग भड़क उठी. आग से बचने के क्रम में उनका चेहरा और हाथ झुलस गया.
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. घायल राज कुमार को आनन-फानन में इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) ले जाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है. घटना के वास्तविक कारणों की विस्तृत जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है.

विज्ञापन
