जमशेदपुर: ओलीडीह थाना क्षेत्र के कालिका नगर निवासी अमित सिंह पर संपत्ति विवाद को लेकर उनके बेटे और साले ने कथित रूप से भुजली से हमला कर दिया. हमले में अमित सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें इलाज के लिए MGM अस्पताल में भर्ती कराया गया है.


विज्ञापन
घायल अमित सिंह ने आरोप लगाया कि संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद के कारण उनके पुत्र सोनू सिंह और साले युवराज सिंह ने उन पर जानलेवा हमला किया. भुजली से किए गए हमले में उन्हें गंभीर चोटें आई हैं.
घटना की जानकारी मिलने पर ओलीडीह थाना पुलिस सक्रिय हुई. घायल अमित सिंह का MGM अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. घायल के आरोपों और संपत्ति विवाद से जुड़े तथ्यों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
