जमशेदपुर: शहर के कदमा थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात चापड़बाजी की घटना से सनसनी फैल गई. शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर-2 स्थित बाबा फर्नीचर और फारूकी मस्जिद के समीप हुई वारदात में कैफ खान नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.


घटना के बाद घायल कैफ खान को तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है. वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए.
सूचना मिलते ही कदमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके. फिलहाल हमले के पीछे की वजह और हमलावरों की संख्या स्पष्ट नहीं हो सकी है. शहर में लगातार सामने आ रही चापड़बाजी की घटनाओं ने कानून-व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. देर रात हुई इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है.

