लोहरदगा: लोहरदगा प्रीमियर लीग के रोमांचक सफर का समापन आज फाइनल मुकाबले के साथ होगा. खिताबी भिड़ंत में लोहरदगा लायंस और टाउन टाइटंस की टीमें आमने-सामने होंगी. फाइनल मैच आज शाम 4:30 बजे खेला जाएगा. मुकाबले को लेकर खेल प्रेमियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है.


फाइनल मैच की तैयारियों को लेकर लोहरदगा प्रीमियर लीग के संरक्षक सह सांसद सुखदेव भगत ने खेल मैदान का जायजा लिया. उन्होंने मैदान की व्यवस्था और अन्य तैयारियों का निरीक्षण करते हुए आयोजन को सफल बनाने के लिए आवश्यक जानकारी ली.
इस दौरान टाउन टाइटंस के ओनर दिनेश अग्रवाल, कैरो काइनेटिक्स के ओनर सत्यजीत सिंह, आलोक कुमार साहू, कुणाल, अभिषेक, माजिद चौधरी, सोनू कुरैशी, संदीप पन्ना सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है. अब देखना दिलचस्प होगा कि लोहरदगा प्रीमियर लीग का खिताब किस टीम के नाम होता है.

