सरायकेला: मुड़िया पंचायत के चंद्रपुर निवासी करीब 60 वर्षीय मोहम्मद खालिद के लापता होने का मामला सामने आया है. परिजनों के अनुसार वह रविवार सुबह नमाज पढ़ने के लिए घर से निकले थे, लेकिन इसके बाद वापस घर नहीं लौटे.


विज्ञापन
बताया गया कि मोहम्मद खालिद की मानसिक स्थिति भी पूरी तरह ठीक नहीं है, जिसके कारण परिजन उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं.
घर से निकलते समय उन्होंने सुरमा कलर का टेनिस और लुंगी पहन रखी थी. उनकी पहचान के लिए सफेद दाढ़ी और सफेद बाल भी प्रमुख पहचान बताए गए हैं.
परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को मोहम्मद खालिद कहीं दिखाई दें या उनके संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल 6281316271 पर संपर्क करें या नजदीकी थाना/पुलिस स्टेशन को सूचना दें.
रिपोर्ट: विपिन वार्ष्णेय

विज्ञापन
