चांडिल: सरायकेला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चौका थाना प्रभारी सोनू कुमार के निर्देशन में सोमवार को चौका थाना अंतर्गत हेचाकोचा पंचायत में अफीम विनष्टीकरण अभियान चलाया गया. इस अभियान में प्रखंड विकास पदाधिकारी चांडिल, सशस्त्र सीमा बल 26 के इंस्पेक्टर एवं कैंप मतकमडीह के जवानों के साथ चौका थाना के पुलिस पदाधिकारी और कर्मी भी मौजूद थे.

टीम ने ग्रामीणों को अफीम की खेती नहीं करने के लिए जागरूक किया और इसके दुष्परिणामों की जानकारी दी. साथ ही किसानों को वैकल्पिक फसल की ओर प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से चना, गेहूं, सरसों और मटर के बीज का वितरण किया गया.
इस अवसर पर ग्रामीणों की चिकित्सा संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए एक मेडिकल कैंप का भी आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई. अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र को नशा मुक्त बनाने के लिए आगे भी ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
