चाईबासा/ Jayant Pramanik चक्रधरपुर रेल मंडल के मुंबई- हावड़ा मुख्य मार्ग पर बुधवार को एक हादसा हो गया. टूनिया और सोनुआ स्टेशन के बीच रेलवे फाटक के पास ट्रेन से गिरकर एक युवक घायल हो गया. घायल युवक की पहचान छत्तीसगढ़ के कौरव निवासी 25 वर्षीय सनी कुमार सिन्हा के रूप में हुई है.

विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक सनी कुमार चांपा स्टेशन से टाटानगर जा रहा था. यात्रा के दौरान वह ट्रेन के गेट पर बैठा था. इसी बीच उसे झपकी लग गई और संतुलन बिगड़ने से वह ट्रेन से नीचे गिर पड़ा. हादसे में उसके सिर पर गंभीर चोट आई.
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे कर्मी और आरपीएफ मौके पर पहुंचे और घायल को सोनुआ अस्पताल पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे छुट्टी दे दी. फिलहाल युवक खतरे से बाहर है.

विज्ञापन
