चाईबासा: लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर रोट्रैक्ट क्लब चाईबासा द्वारा जैन मंदिर चौक, गाँधी टोला (स्वीट हॉप कोचिंग के सामने) में दो दिवसीय निशुल्क सेवा कैंप का सफल आयोजन किया गया

क्लब के सचिव श्री केशव दोदराजका ने बताया कि इस दो दिवसीय सेवा शिविर में भक्तों के लिए निशुल्क पूजन सामग्री का व्यापक वितरण किया गया. सेवा के दौरान 800 लीटर दूध, 5000 पैकेट अगरबत्ती, कपूर, माचिस, गोयठा, आम का दातून, आम की सूखी लकड़ी तथा अन्य पूजन सामग्री वितरित की गई. साथ ही अरघ्य के पश्चात लगभग 5000 श्रद्धालुओं को निशुल्क चाय सेवा भी प्रदान की गई. यह कैंप रोट्रैक्ट क्लब चाईबासा द्वारा पिछले कई वर्षों से निरंतर आयोजित किया जा रहा है,जिसका उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुविधा प्रदान कर उनकी भक्ति में पूर्ण एकाग्रता बनाये रखना है.
इस मौके पर क्लब के सदस्य आकाश अग्रवाल, अमित पोद्दार, सौरव राम, सुमित रक्षित, रवि अग्रवाल, विनय दोदराजका , सदाशिव खत्री, विकास गुप्ता, अक्षय गुप्ता, बिष्णु भूत, कपिल गोयल, सुमित अग्रवाल, सौरभ भगत तथा अन्य सदस्यों ने अत्यंत समर्पण और श्रद्धा के साथ अपनी सेवाएँ अर्पित कीं.
क्लब परिवार का मानना है कि “भक्ति में जब सेवा जुड़ जाती है, तो वही सच्चा उत्सव बन जाती है.”रोट्रैक्ट क्लब चाईबासा सदैव की तरह इस वर्ष भी समाज सेवा और जनकल्याण के कार्यों में निरंतर सक्रिय और तत्पर रहा.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
