राजनगर/ Rasbihari Mandal थाना क्षेत्र के हेंसल स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर प्रांगण में बजरंगबली पूजा कमेटी द्वारा रविवार को 24वां स्वेच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ पूजा कमेटी के अध्यक्ष गोपाल, सचिव मनोज पटनायक एवं आनंद साहू ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.

सुबह 9 बजे से ही क्षेत्र के रक्तदाता बड़ी संख्या में शिविर स्थल पर पहुंचने लगे. रक्तदान के लिए युवाओं एवं स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला. इस दौरान मनोज पटनायक ने कहा कि रक्तदान एक पुनीत कार्य है और इससे किसी जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है.

मौके पर समाजसेवी सुनील दे सहित बजरंगबली पूजा कमेटी के सभी गणमान्य सदस्य उपस्थित थे और उन्होंने रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया. शिविर में प्रतिभागियों ने सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचय दिया और जरूरतमंदों की मदद करने की भावना प्रदर्शित की.


