जमशेदपुर: झारखंड बंगभाषी समन्वय समिति के तत्वावधान में सोनारी सामुदायिक विकास भवन में देवी दुर्गा के आगमन के उपलक्ष्य में भव्य आगमनी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. सुजाता सिन्हा, पूर्व प्राचार्य (जमशेदपुर महिला कॉलेज) एवं शिक्षाविद रहीं. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसे समिति की महिला सदस्यों एवं अतिथि ने संयुक्त रूप से किया.

इसके बाद सोमा मुखर्जी के ‘संगीतालय’ समूह ने महालया का आगमनी संगीत प्रस्तुत किया, जिसमें सोमा मुखर्जी, शिखा भट्टाचार्य, सुलेखा डे, मानसी सेन, अरूप सिन्हा, पलाश लाहिड़ी और दुर्गापद बनर्जी ने अपनी मधुर प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. दीपिका बनर्जी और अरुण दासगुप्ता ने आदर्श हौक की कविताओं का पाठ कर श्रद्धा भाव को और गहरा किया.

कार्यक्रम की अंतिम प्रस्तुति में सौमी बोस ग्रुप ने शानदार नृत्य प्रस्तुत किए. “माँ गो तुमि एले की सजे…”, “आइलो उमा घोरे…” और “सर्व मंगल मांगल्ये …” जैसे गीतों पर प्रस्तुत नृत्यों ने पूरे सभागार में भक्ति और उल्लास का वातावरण बना दिया.
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष विकास मुखर्जी, महासचिव संदीप सिन्हा चौधरी, नेपाल दास, बनश्री सरकार, सोमा घोष, पम्पा गांगुली, पूरबी घोष, शम्पा दास, दिलीप महतो, उदय शोम, धनंजय दास, रबींद्रनाथ दास, सुभाशीष रॉय, दिलीप चटर्जी और राजा चक्रवर्ती समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे. यह कार्यक्रम दुर्गा पूजा के आगमन की भव्यता और बांग्ला सांस्कृतिक विरासत का जीवंत उदाहरण बना.

