चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के सुदूरवर्ती गुदड़ी प्रखंड के देवां स्थित बिरसाईत समाज के धर्मस्थल पर दो दिवसीय चूड़ा भोज कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें गुदड़ी समेत विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे बिरसाईत समाज के लोगों ने हिस्सा लिया और सामूहिक रूप से चूड़ा भोज ग्रहण किया.


विज्ञापन
बिरसाईत समाज के धर्म संचालक बिरसा मुंडा ने बताया कि यह आयोजन धर्मगुरु बिरसा आबा द्वारा निर्धारित धार्मिक परंपरा का हिस्सा है. साल में एक बार धर्म दरबार के साथ सारुड़ा, लम्बई और किचिनडा में भी इस परंपरा का निर्वहन किया जाता है.
कार्यक्रम के दौरान बिरसाईत समाज के लोगों ने अपनी धार्मिक-सांस्कृतिक परंपराओं के अनुरूप सामूहिक सहभागिता निभाई.
रिपोर्ट: जयंत प्रमाणिक

Exploring world
विज्ञापन
