जमशेदपुर: शारदीय नवरात्र के दसवें दिन बुधवार सुबह से शहर में मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला शुरू हो गया है. बंगाली समुदाय में पारंपरिक सिंदूर खेला की रस्म के बाद विभिन्न पूजा पंडालों से प्रतिमाएं स्वर्णरेखा नदी घाट पहुंचने लगी हैं.



विज्ञापन
अखंड सौभाग्य, सुख-समृद्धि की कामना के साथ श्रद्धालु ‘अगले बरस फिर आना मां’ के जयकारे लगाते हुए मां दुर्गा को भावभीनी विदाई दे रहे हैं. इसके साथ ही शहर में विजयादशमी की शुभकामनाओं का दौर भी शुरू हो गया है.
जिला प्रशासन की ओर से विसर्जन को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. नदी घाटों पर स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष वॉलंटियर भी तैनात किए गए हैं. दिन चढ़ने के साथ विभिन्न पूजा समितियों की प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला और तेज होने की संभावना है.

विज्ञापन
