Author: Digital Desk

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।

यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।

जमशेदपुर: बुधवार को पोटका थाना क्षेत्र के सरमंदा गांव स्थित पत्थर खदान में उस वक्त अफरा- तफरी मच गई जब खनन कार्य के दौरान एक हाईवा वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया. इस दर्दनाक हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों की पहचान शुभोजित गोप (30) और टुकलू सरदार (28) के रूप में की गई है. दोनों सरमंदा क्षेत्र के ही निवासी बताए जा रहे हैं. आपको बता दें कि मौजा सरमंदा में सुजित कुमार मंडल के नाम से लगभग तीन एकड़ भूमि पर पत्थर खनन का लीज प्राप्त है. बुधवार की सुबह मजदूर रोज की…

Read More

चांडिल/ Vikash Thakur अनुमंडल क्षेत्र के कुकड़ू प्रखंड स्थित दारुदा गांव में बुधवार को श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में श्रीमद्भागवत गीता पाठ प्रवचन सह व्याख्यान का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ. यह धार्मिक आयोजन सात दिनों तक चलेगा, जिसमें भक्तों को अध्यात्म, भक्ति और जीवन मूल्यों से जुड़ी कथा सुनने का अवसर मिलेगा. कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकाल 108 कन्याओं द्वारा पवित्र पाण्डरा नदी से कलश यात्रा के रूप में की गई. वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच जल से भरे कलशों को सिर पर रखकर निकाली गई इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं, पुरुष और युवा शामिल हुए.…

Read More

चांडिल/ Vikash Thakur झारखंड राज्य की रजत जयंती (25वीं वर्षगांठ) के अवसर पर बुधवार को चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के कुकडू प्रखंड सभागार में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया. समारोह की अध्यक्षता कुकडू प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी राजश्री ललिता बाखला ने की. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड के विकास में गांवों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है. उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की प्राथमिकता ऐसे लोगों को प्रोत्साहित करना है जो अपनी मेहनत और लगन से ग्रामीण विकास…

Read More

चाईबासा/ Jayant Pramanik मॉडल स्कूल सोनुआ में बुधवार को बड़े उत्साह और उमंग के साथ वार्षिकोत्सव समारोह ‘आनंदोत्सव’ का आयोजन किया गया. समारोह में छात्रों ने अपनी कला और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया. मंच पर प्रस्तुत रामायण, छऊ नृत्य और गणेश वंदना नृत्य ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. इसके अलावा ओड़िया, हो और अन्य स्थानीय भाषाओं में प्रस्तुत पारंपरिक नृत्यों ने कार्यक्रम में सांस्कृतिक विविधता की सुंदर झलक दिखाई. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और गणेश वंदना से हुई. इसके बाद विद्यालय के प्राचार्य ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए वर्षभर की उपलब्धियों का उल्लेख किया. मंच…

Read More

आदित्यपुर: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) सचिव के निर्देशानुसार एस.एन. +2 उच्च विद्यालय, आदित्यपुर परिसर में विधिक साक्षरता क्लब के बैनर तले एक विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर के दौरान छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम, चाइल्डलाइन 1098, बाल विवाह, बाल श्रम, नशा मुक्ति, बाल तस्करी, विचाराधीन कैदियों के अधिकार, पोक्सो एक्ट तथा नालसा टोल फ्री नंबर 15100 जैसी महत्वपूर्ण कानूनी जानकारियाँ दी गईं. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को कानून से संबंधित बुनियादी जानकारी देकर उन्हें अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक बनाना था. इस अवसर पर अधिकार मित्र अमन महतो और मुकेश मिश्रा उपस्थित रहे तथा उन्होंने विद्यार्थियों…

Read More

जमशेदपुर: सिदगोड़ा थाना पुलिस ने 20-21 अक्टूबर की मध्यरात्रि में हुए दीपक विभार हत्याकांड का सफलतापूर्वक खुलासा कर लिया है. इस मामले में पुलिस ने तीन और अपराधियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से अवैध हथियार बरामद किए हैं. मामले की जानकारी देते हुए हेडक्वार्टर-1 डीएसपी भोला प्रसाद ने बताया कि दीपक विभार को अपराधियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था, जिसके बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी. गुप्त सूचना के आधार पर मुख्य आरोपी प्रेम यादव को गिरफ्तार किया गया. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने उसके दो अन्य साथियों रौशन…

Read More

जमशेदपुर: जेकेएस महाविद्यालय, मानगो परिसर में बुधवार को एनएसएस इकाई द्वारा झारखंड स्थापना दिवस सप्ताह के उपलक्ष्य में निबंध और वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. मोहित कुमार ने की. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि 25 वर्ष पूर्व 15 नवंबर 2000 को झारखंड राज्य का गठन हुआ था, जो आज एक युवा और संसाधन संपन्न राज्य के रूप में पहचान बना चुका है. उन्होंने कहा कि प्रारंभिक राजनीतिक अस्थिरता के बावजूद झारखंड ने विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाए हैं. अब राज्य जल, जंगल और जमीन की रक्षा तथा स्थानीय…

Read More

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण में मंगलवार को मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक मतदान किया. शाम 5 बजे तक कुल 67.14% मतदान दर्ज किया गया. राज्य के कई जिलों में मतदान प्रतिशत ने पिछले चुनावों का रिकॉर्ड तोड़ दिया. चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, किशनगंज जिला 76.26% मतदान के साथ शीर्ष पर रहा. वहीं कटिहार में 75.23% और पूर्णिया में 73.79% वोटिंग दर्ज की गई. सुपौल (70.69%), अररिया (67.79%), गया (67.50%), बांका (68.91%), पश्चिम चंपारण (69.02%) और पूर्वी चंपारण (69.31%) में भी मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. दूसरी ओर, नवादा जिले में 57.11% के साथ सबसे कम…

Read More

जमशेदपुर: घाटशिला विधानसभा उपचुनाव 2025 में मतदाताओं ने बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया. जिला निर्वाचन पदाधिकारी (मीडिया कोषांग) से प्राप्त ताज़ा आंकड़ों के अनुसार शाम 5 बजे तक कुल 73.88 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है. सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें देखी गईं. विशेष रूप से महिलाओं और युवा मतदाताओं ने लोकतंत्र के इस महापर्व में उत्साहपूर्वक भाग लिया. मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा बलों की कड़ी तैनाती रही. प्रशासन ने बताया कि मतदान अब अंतिम चरण में है और देर शाम तक यह प्रतिशत और बढ़ सकता है. निर्वाचन पदाधिकारी…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh उपायुक्त के निर्देशानुसार मिली गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार को उत्पाद विभाग की टीम ने गम्हरिया थाना अंतर्गत ग्राम उकाम में छापामारी अभियान चलाया. इस दौरान टीम ने अवैध रूप से संचालित एक चुलाई भट्टी को ध्वस्त किया, लगभग 400 किलोग्राम जावा को नष्ट किया गया तथा 35 लीटर तैयार महुआ चुलाई शराब जब्त की गई. अवैध शराब निर्माण में लिप्त भट्टी संचालक सोनाराम मुर्मू को घटनास्थल से गिरफ्तार कर लिया गया है. उसके विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है. उत्पाद अधीक्षक, सरायकेला ने बताया कि जिले…

Read More