- West Singhbhum Accident चाईबासा: सेरेंगदा- गुदड़ी मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, जेसीबी ने सवारी वाहन को मारी टक्कर, वृद्ध की मौत, तीन गंभीर
- Saraikela kharsawan, Industrial Pollution चांडिल: आंधी ने खोली प्रदूषण नियंत्रण की पोल, चौका क्षेत्र धूल की चादर में लिपटा
- Jamshedpur Extortion Case जमशेदपुर: मारपीट और रंगदारी मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार, चार साल पुराने केस में परसुडीह पुलिस को मिली सफलता
- Jamtara Lightning Strike जामताड़ा: वज्रपात का कहर, बैल की मौत, मां- बेटा गंभीर
- Jamtara Health Department Corruption Allegation जामताड़ा: यहां बिना चढ़ावा नहीं चलती फाइलें ! पोपुलर नर्सिंग होम मामले ने जामताड़ा स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर खड़े किए गंभीर सवाल
- Saraikela Mango Feastivel सरायकेला: आदित्यपुर फुटबाल मैदान में आम महोत्सव का शुभारंभ, 6 हजार किसानों को मिलेगा बड़ा बाजार, सांसद जोबा माझी ने कृषि विविधीकरण पर दिया जोर
- President Droupadi Murmu Birthday Wishes राजनगर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को कांग्रेस नेता सावन सरदार ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
- Rajnagar MGNREGA Employees Back On Work राजनगर: 103 दिन बाद खत्म हुई मनरेगा कर्मियों की हड़ताल, राजनगर प्रखंड कार्यालय लौटे कर्मचारी, विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार
Author: Digital Desk
भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
खरसावां: विधायक दशरथ गागराई ने रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर अपने विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया. मुलाकात के दौरान उन्होंने क्षेत्र में जर्जर पड़ी सड़कों के जीर्णोद्धार की आवश्यकता पर जोर दिया. विधायक ने विशेष रूप से खरसावां–कुचाई–दलभंगा पथ की राइडिंग क्वालिटी में सुधार हेतु प्रस्तावित योजना को जल्द स्वीकृति देने का आग्रह किया. उन्होंने बताया कि इस योजना की 21 करोड़ रुपये की प्राक्कलित राशि विभाग में स्वीकृति हेतु विचाराधीन है. दशरथ गागराई ने कहा कि सड़क के बन जाने से खरसावां क्षेत्र के लोगों को आवागमन में अत्यंत सुविधा होगी और आर्थिक-सामाजिक…
चाईबासा: Jayant Pramanik झारखंड स्थापना दिवस 2025 रजत जयंती वर्ष के अवसर पर गुरूवार को मध्य विद्यालय महुलडीहा में प्रखंड स्तरीय निबंध, प्रश्नोत्तरी और पेंडिंग प्रतियोगिता आयोजित किया गया. जिसमें प्रखंड के विभिन्न विद्यायल के निबंध, प्रश्नोत्तरी और पेंडिंग में विद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान लाने वाले दो आयु वर्ग के कक्षा 6 से 8 एवं 9 से 12 के छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया था. प्रखंड के शिक्षा विभाग के द्वारा दो शिक्षकों को मध्य विद्यालय महुलडीहा के प्रभारी प्रधानाध्यापक गुलाब चंद्र कपूर और माध्य विद्यालय बालिका सोनुआ के शिक्षक जय किशन प्रधान को जज के रूप में प्रतिनियुक्त…
चाईबासा/ Jayant Pramanik झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार चाईबासा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह प्राधिकार के अध्यक्ष मौहम्मद शाकिर एवं सचिव रवि चौधरी के निर्देश अनुसार गुरुवार को सोनुआ प्रखंड के सोनापोस पंचायत भवन में ग्रामीणों के बीच विद्युत मामले संबंधित विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में विद्युत विभाग के कर्मी रवि शंकर प्रधान और चमरा बोदरा ने ग्रामीणों को घरेलू एवं व्यावसायिक बिजली कनेक्शन, मीटरिंग, बिजली बिल और उससे जुड़ी सामान्य समस्याओं की जानकारी दी. उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना विधिवत बिजली कनेक्शन के विद्युत उपयोग करना…
सरायकेला: खरसावां थाना पुलिस ने पटवन विवाद में पति- पत्नी एवं डायन- बिसाही मामले में बुजुर्ग महिला की हत्या का सनसनीखेज खुलासा करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है. इस खुलासे ने सबको चौंका दिया है. एक घटना जो मामूली विवाद से शुरू होकर दोहरे हत्याकांड में बदल गई, वहीं दूसरी घटना अंधविश्वास के घातक स्वरूप को उजागर करती है. दोनों मामलों में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को हिरासत में ले लिया है. पहली वारदात: खेत में पानी पटाने के विवाद में पति-पत्नी की हत्या खरसावां के रायजामा गांव के चेतानपुरा टोला…
जामताड़ा Yogesh kumar नारायणपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत केंदुआटांड़ मोड़ पर स्थित जीवन महतो की मिठाई दुकान में बीती बुधवार कि रात चोरी की घटना घटी. प्राप्त जानकारी के अनुसार, अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर करीब 30 हजार रुपये मूल्य के सामान पर हाथ साफ कर दिया. पीड़ित दुकान मालिक ने बताया कि जब वह सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो अंदर का दृश्य देखकर हैरान रह गए. दुकान में रखे बर्तन, कढ़ाई, तेल का स्टॉक और मिठाई बनाने के अन्य सामान गायब थे, वहीं बचा हुआ सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था. इसके बाद उन्होंने तुरंत आसपास के लोगों…
चाईबासा: Jayant Pramanik 25 वर्ष का युवा झारखंड “Know Your Tourist Place” कार्यक्रम के तहत जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त चंदन कुमार के नेतृत्व में चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय से Group of Cyclists की साइकिल रैली शहर के विभिन्न हिस्सों से होते हुए लगभग 10 km का सफ़र तय कर केरा मंदिर तक पहुँची. जिला उपायुक्त ने स्वयं साइकिल चला कर जिला वासियों को एकता का संदेश दिया और झारखंड के 25 वे वर्षगांठ की शुभकामनाएं भी दी. उन्होंने मौके पर कहा कि राज्य माननीय मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में विकास के ओर लगातार अग्रसर है. विकासात्मक योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक…
दरभंगा: जिले के केवटी प्रखंड स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय पचाढ़ी में बुधवार को छात्रों ने भूख हड़ताल शुरू कर दी. विद्यालय के सैकड़ों छात्र अपने प्रिय शिक्षक प्रमोद कुमार के तबादले पर रोक लगाने की मांग को लेकर करीब 10 घंटे से भूखे हैं. छात्रों का कहना है कि लगातार अनुरोध करने के बावजूद विद्यालय प्रशासन और अधिकारियों ने अब तक उनकी मांग पर कोई ध्यान नहीं दिया है. भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों ने कहा कि प्रमोद कुमार वर्षों से विद्यालय में पढ़ा रहे हैं और विद्यार्थियों के बीच उनकी छवि एक आदर्श शिक्षक की रही है. उन्होंने न…
रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में बुधवार को झारखंड मंत्रालय में आयोजित कैबिनेट की बैठक समाप्त हुई. बैठक में कुल 18 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य गठन के 25 वर्ष पूरे होने पर झारखंड अब नई ऊर्जा, नई सोच और नए संकल्प के साथ विकास की राह पर आगे बढ़ेगा. सीएम ने कहा कि 15 नवंबर को झारखंड स्थापना दिवस हमारे लिए गर्व और आत्मचिंतन का अवसर है. यह राज्य संघर्षों और बलिदानों के लंबे इतिहास के बाद अस्तित्व में आया है. उन्होंने कहा कि जब राज्य 25वें स्थापना दिवस की ओर अग्रसर…
सरायकेला/Promod kumar झारखंड राज्य स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर बुधवार को राज्य सरकार के निर्देशानुसार सरायकेला जिले के सभी प्रखंडों एवं ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) और अबुआ आवास योजना के तहत संकल्प सभा, स्वीकृति पत्र वितरण एवं गृह प्रवेश कार्यक्रम आयोजित किए गए. कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को उनके पंचायत क्षेत्र में संचालित आवास योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई. साथ ही पात्र लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र वितरित किए गए. कई लाभुकों ने अपने नव-निर्मित आवासों में विधिवत गृह प्रवेश कर राज्य स्थापना दिवस का उत्सव उल्लासपूर्वक मनाया. राज्य स्थापना की रजत जयंती के…
चांडिल/ Vikash Thakur झारखंड राज्य के गौरवपूर्ण 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर बुधवार को चांडिल प्रखंड के रुचाप पंचायत में विधायक सविता महतो ने आबुआ आवास योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों को गृह प्रवेश कराया. इस मौके पर उन्होंने चार लाभुकों को आबुआ आवास योजना और पांच लाभुकों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने घरों की चाभी सौंपी. समारोह के दौरान विधायक सविता महतो ने फीता काटकर, नारियल फोड़कर और चाभी सौंपकर लाभुकों का विधिवत गृह प्रवेश कराया. इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच नवगृहप्रवेशित परिवारों का स्वागत किया. विधायक ने कहा…