Author: Digital Desk

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।

यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।

जमशेदपुर: पोखारी स्थित नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में स्पिक मैके के सहयोग से एक मनमोहक वायलिन वादन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में भारतीय शास्त्रीय संगीत की सुंदरता और गहराई को विशेष रूप से प्रस्तुत किया गया. विश्वविद्यालय के विद्यार्थी, संकाय सदस्य और शहर के संगीत प्रेमियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया. कार्यक्रम की मुख्य प्रस्तुति राष्ट्रीय स्तर की प्रसिद्ध हिंदुस्तानी शास्त्रीय वायलिन वादक श्रीमती दुर्गा शर्मा ने दी. श्रीमती शर्मा ने अपनी अद्भुत तकनीक, स्वरलहरी और भावपूर्ण प्रस्तुतियों से उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया. उन्होंने रागों की शुद्धता, स्वर की बारीकियों और भारतीय संगीत परंपरा की…

Read More

देवघर: योगगुरु बाबा रामदेव बुधवार को बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचे और विधिवत पूजा- अर्चना की. उनके आगमन को देखते हुए मंदिर परिसर और आसपास सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा किया गया था. पुलिस बल और मंदिर प्रशासन ने भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष प्रबंध किए ताकि पूजा प्रक्रिया शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रहे. बाबा रामदेव ने बाबा बैद्यनाथ से देश की खुशहाली और आध्यात्मिक उन्नति की कामना की. पूजा के दौरान मंदिर प्रशासन के पदाधिकारी और पंडा समाज के सदस्य मौजूद रहे जिन्होंने परंपरागत विधि-विधान से पूजा सम्पन्न कराई. बाबा रामदेव के आगमन से मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने…

Read More

जमशेदपुर: शहर में आयोजित चतुर्थ बाल मेला में बुधवार को झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने शिरकत की और बच्चों की बदलती जीवनशैली पर चिंता जताई. उन्होंने कहा कि आज के बच्चे मोबाइल की दुनिया में कैद होकर रह गए हैं. उन्हें समाज से जोड़ने की बड़ी चुनौती सामने है. राज्यपाल बाल मेला के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे. राज्यपाल ने कहा कि बाल मेला जैसे आयोजन में आना सुखद अनुभव है. यह आयोजन बचपन की मासूमियत और भविष्य की दिशा दोनों को दर्शाता है. उन्होंने कहा कि झारखंड में कुपोषण एक बड़ी समस्या है और इसे दूर…

Read More

राजनगर: सरायकेला खरसावां जिला अंतर्गत राजनगर प्रखंड के बनकटी स्कूल के समीप बुधवार को जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने तीन प्रखंडों के कुल छह स्थानों पर होने वाले सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया. मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष के नेतृत्व में झामुमो एवं बीजेपी के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे. साइड इंजीनियर ने जानकारी देते हुए बताया कि इन छह सड़कों के सुदृढ़ीकरण कार्य पर कुल 10.62 करोड़ रुपये की लागत आएगी. इसमें गम्हरिया में तीन, सरायकेला में दो तथा राजनगर में एक सड़क शामिल है. राजनगर क्षेत्र में खोखरो से जुमाल तक 5.5 किलोमीटर लंबी सड़क का…

Read More

जमशेदपुर: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय का तीसरा दीक्षांत समारोह बुधवार को एक्सएलआरआई ऑडिटोरियम में पूरे गरिमा के साथ आयोजित किया गया. समारोह में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने विभिन्न संकायों की छात्राओं को उपाधि प्रदान की. कार्यक्रम के दौरान एम.ए, एम.एस.सी, बी.सी.ए, एम.कॉम सहित कई पाठ्यक्रमों की छात्राओं को डिग्री दी गई. राज्यपाल ने करीब दो दर्जन मेधावी छात्राओं को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया. समारोह में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को मंच पर बुलाकर सम्मानपूर्वक उपाधि प्रदान की गई. अपने संबोधन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा…

Read More

चांडिल/ Vikash Thakur विवेकानन्द केन्द्र चांडिल में बुधवार को सेवा एवं प्रशिक्षण प्रकल्प का भव्य लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मठिया रोड, कदमडीह स्थित नवनिर्मित प्रकल्प परिसर में हुआ जिसमें झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. समारोह में ईचागढ़ की विधायक सविता महतो भी मौजूद रहीं और उन्होंने केंद्र के इस प्रयास को क्षेत्र के युवाओं के लिए महत्वपूर्ण पहल बताया. कार्यक्रम में प्रवीण दाभोलकर, जीवन भारती एवं अखिल भारतीय कोषाध्यक्ष, विवेकानंद केंद्र, डॉ. शिव शंकर प्रसाद, सह प्रांत संचालक बिहार–झारखंड प्रांत सहित कई गण्य–मान्य अतिथियों की उपस्थिति रही. मंच…

Read More

मानगो: उलीडीह थाना क्षेत्र के शंकोसाई रोड नंबर 2 में मंगलवार देर रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दिया. बुधवार सुबह लगभग 11 बजे पीड़ित भजंत्री देवी ने बताया कि चोरों ने दोनों घरों से मिलाकर करीब 42 लाख रुपये के सोने–चांदी के जेवरात और 90 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए. पहली घटना भजंत्री देवी के घर की है, जो अपने परिवार के साथ भांजे के तिलक समारोह में शामिल होने गई थीं. घर बंद होने का फायदा उठाकर चोरों ने अलमारी तोड़कर करीब 20 लाख रुपये के जेवर और 70 हजार…

Read More

चांडिल (Afroj Mallick): कपाली ओपी क्षेत्र में बुजुर्ग के साथ हुई मारपीट की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. वहीं इस मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. थानेदार धीरंजन कुमार ने बताया कि घटना 16 नवंबर की शाम की है. तमोलिया बारी कॉलोनी निवासी गोपाल पांडे (उम्र लगभग 50 वर्ष) अपने घर के पास खड़े थे, तभी पड़ोस के युवक राहुल वर्मा (23) और पंकज कुमार (23) से किसी बात को लेकर विवाद हो गया. विवाद बढ़ने…

Read More

सरायकेला: समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में मंगलवार को साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त नितीश कुमार सिंह ने की. जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों और अंचलों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं रखते हुए त्वरित समाधान की मांग की. आवेदकों ने वृद्धा पेंशन अवरोध, झारखंड मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना का लाभ न मिलने, खरसावां और चांडिल अंचल में लंबित भूमि सीमांकन कार्य की धीमी प्रगति, कमलपुर और सिनी पंचायत क्षेत्र में अवैध ईंट-भट्ठों पर रोक लगाने तथा राजस्व, सामाजिक सुरक्षा और भूमि सुधार से संबंधित लंबित मामलों की शिकायतें दर्ज कराईं. उपायुक्त ने सभी…

Read More

सरायकेला: समाहरणालय सभागार में मंगलवार को उपायुक्त नितीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्श समिति (DLCC) की बैठक हुई. बैठक में हितग्राही उन्मुख योजनाओं, ऋण वितरण, वित्तीय समावेशन और बैंकिंग सेवाओं की उपलब्धता की समीक्षा की गई. उपायुक्त ने बैंक प्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि पात्र लाभुकों के ऋण स्वीकृति और वितरण की प्रक्रिया उसी वित्तीय वर्ष में पूरी की जाए. उन्होंने स्पष्ट कहा कि पेंडेंसी, अनावश्यक विलंब या बिना कारण निरस्तीकरण स्वीकार्य नहीं होगा. उन्होंने शाखा प्रबंधकों से लाभुकों के प्रति संवेदनशील और सहयोगी व्यवहार की अपेक्षा की. किसान क्रेडिट कार्ड से जुड़े मामलों की समीक्षा करते…

Read More