चांडिल/ Vikash Thakur विवेकानन्द केन्द्र चांडिल में बुधवार को सेवा एवं प्रशिक्षण प्रकल्प का भव्य लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मठिया रोड, कदमडीह स्थित नवनिर्मित प्रकल्प परिसर में हुआ जिसमें झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. समारोह में ईचागढ़ की विधायक सविता महतो भी मौजूद रहीं और उन्होंने केंद्र के इस प्रयास को क्षेत्र के युवाओं के लिए महत्वपूर्ण पहल बताया.

कार्यक्रम में प्रवीण दाभोलकर, जीवन भारती एवं अखिल भारतीय कोषाध्यक्ष, विवेकानंद केंद्र, डॉ. शिव शंकर प्रसाद, सह प्रांत संचालक बिहार–झारखंड प्रांत सहित कई गण्य–मान्य अतिथियों की उपस्थिति रही. मंच से ‘भारतीय संस्कृति’ पुस्तक का विमोचन भी किया गया, जिसे विवेकानंद केंद्र की उपाध्यक्ष निवेदिता भिड़े ने लिखा है. पुस्तक भारतीय संस्कृति, परंपराओं और मूल्यों को सरल व सारगर्भित भाषा में प्रस्तुत करती है.
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने अपने संबोधन में कहा कि यह प्रकल्प समाज सेवा, कौशल विकास, शिक्षा और सांस्कृतिक जागरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा. कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को सम्मानित किया गया और केंद्र के पदाधिकारियों ने उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
