Author: Digital Desk

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।

यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।

सरायकेला: पुलिस द्वारा वर्तमान फ़सलीय वर्ष में जिले में अफीम की अवैध खेती को रोकने के लिए प्री कल्टीवेशन ड्राइव चलाया जा रहा है. इस अभियान के तहत पुलिस टीम विभिन्न माध्यमों से ग्रामीणों को जागरूक कर रही है और वैकल्पिक खेती को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है. पिछले फसलीय वर्ष में जिन जगहों पर अवैध अफीम की खेती की गई थी, उन सभी स्थानों का इस वर्ष सत्यापन किया गया है. सत्यापन में पाया गया कि कई खेतों में ग्रामीणों ने अफीम छोड़कर अन्य फसलों की बुवाई के लिए जुताई की है. इसी क्रम में मंगलवार…

Read More

चांडिल/ Vikash Thakur मंगलवार सुबह ईचागढ़ थाना क्षेत्र से धान काटने के लिए निकली महिलाओं का सफर एक भीषण सड़क हादसे में बदल गया. सोनाहातु थाना क्षेत्र के तिलाईपीढ़ी मोड़ के पास लगभग 10 बजे एक टेम्पू अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया. टेम्पू में कुल 11 महिलाएं सवार थीं, जो पिलीद गांव से बारेंदा की ओर जा रही थीं. हादसे में 21 वर्षीय संतोषी मछुआ गंभीर रूप से घायल हो गईं. उन्हें तुरंत मूरी के एक निजी नर्सिंगहोम में ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. संतोषी की मौत से पूरे पिलीद गांव में शोक…

Read More

नई दिल्ली/सैन फ्रांसिस्को: माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) मंगलवार शाम करीब 5 बजे से अचानक ठप हो गया. भारत सहित दुनिया के कई देशों में यूजर्स को टाइमलाइन लोड न होने, पोस्ट न दिखने, लॉगिन न होने और नोटिफिकेशन फेल होने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ा. यह आउटेज केवल एक्स तक सीमित नहीं रहा। क्लाउड सर्विस दिग्गज AWS (Amazon Web Services) और Cloudflare में भी तकनीकी गड़बड़ियों की रिपोर्ट सामने आई, जिसके चलते कई वेबसाइटें और ऐप्स प्रभावित हुए। टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह किसी बड़े इन्फ्रास्ट्रक्चर लेवल की समस्या का संकेत हो सकता है. यूजर्स ने…

Read More

हजारीबाग: पुलिस अधीक्षक के कुशल नेतृत्व और तेजी से की गई कार्रवाई का नतीजा यह रहा कि बरही थाना क्षेत्र में 16 नवंबर की रात हुई बड़ी लूट की वारदात का खुलासा पुलिस ने मात्र 24 घंटे में कर लिया. बरही चौक स्थित जय माता दी ज्वेलर्स के संचालक अपने दुकान के सोना-चांदी के जेवरात चार बैग में भरकर कार में रख रहे थे, तभी दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार हथियारबंद अपराधियों ने फायरिंग करते हुए कार का शीशा तोड़ दिया और सभी बैग लूटकर फरार हो गए. इस मामले में बरही थाना कांड संख्या 439/25 दर्ज किया गया था.…

Read More

धनबाद: जिले के झरिया थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर बड़ी वारदात हुई. जहां रत्नजी पेट्रोल पंप के पास बाइक पर सवार तीन अज्ञात अपराधियों ने एक युवक के सिर में बेहद नजदीक से गोली मार दी. गोली लगते ही युवक सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. झरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अपनी गाड़ी से अस्पताल भिजवाया. जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अपराधी अचानक पहुंचे और युवक को गोली मारकर फरार हो गए. वारदात के…

Read More

जमशेदपुर: एमजीएम थाना क्षेत्र अंतर्गत तुरियाबेड़ा के पास एनएच पर सड़क निर्माण कार्य के दौरान ठेकाकर्मी प्रताप सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके तीन सहकर्मियों जसकरण सिंह, विशाल और अर्षप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. मृतक के भांजा के बयान पर तीनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है. घटना करीब तीन दिन पुरानी बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार प्रताप सिंह सड़क चौड़ीकरण कार्य में अपने रिश्तेदारों और भाइयों के साथ काम करता था. शनिवार को मजदूर क्रेन की मदद से लोहे की प्लेटें लगाने का काम कर रहे थे. साइट फोरमैन…

Read More

सरायकेला: पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मंगलवार को कुमार विजय प्रताप सिंह देव बालिका उच्च विद्यालय में महिला सुरक्षा और अपराध रोकथाम को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व प्रशिक्षु डीएसपी पूजा कुमारी ने किया, जबकि महिला थाना प्रभारी SI कुमारी तिलोत्मा भी मौजूद रहीं. अभियान के दौरान छात्राओं और महिलाओं को विभिन्न कानूनी प्रावधानों और सुरक्षा उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई. अधिकारीयों ने पॉक्सो एक्ट, महिला अपराध की पहचान और रोकथाम, नशा मुक्ति, अफीम और गांजा की खेती पर कानूनी कार्रवाई, डायल-112 और साइबर फ्रॉड टोल फ्री नंबर 1930 की उपयोगिता के बारे में विस्तार…

Read More

चाईबासा/Jayant Pramanik नेशनल हेल्थ मिशन और जेसीईआरटी के निर्देश पर पश्चिमी सिंहभूम जिला के कस्तूरबा और अन्य चयनित स्कूलों में 14 से 20 नवम्बर तक बाल सुरक्षा सप्ताह आयोजित हो रहा है. इसके अंतर्गत विभिन्न जागरूकता और संवेदनशीलता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. इस सप्ताह का उद्देश्य बच्चों में सुरक्षा, समान अधिकार, लैंगिक संवेदनशीलता और स्वस्थ व्यवहार के प्रति जागरूकता बढ़ाना है. इसी क्रम में विद्यालयों में विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा, लैंगिक समानता, हिंसा की रोकथाम, किशोर स्वास्थ्य, जीवन कौशल आदि विषयों पर जानकारी प्रदान की जा रही है.इसके साथ ही स्कूली बच्चों को इंटरनेट और सोशल मीडिया के…

Read More

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान पार्टी-विरोधी गतिविधियों में शामिल पाए जाने पर कांग्रेस की प्रदेश अनुशासन समिति ने 43 नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. चुनावी अवधि में इन नेताओं द्वारा मीडिया और अन्य सार्वजनिक मंचों पर पार्टी की आधिकारिक लाइन से हटकर बयान दिए गए थे, जिससे कांग्रेस की छवि और चुनावी प्रदर्शन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा. प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद यादव ने बताया कि सभी संबंधित नेताओं को 21 नवंबर 2025 को दोपहर 12 बजे तक अपना लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि…

Read More

जमशेदपुर: पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अपराध की योजना बना रहे तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई चोरी की घटनाओं से जुड़े कई सामान बरामद किए हैं. सिटी एसपी कुमार शिव आशीष ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गोविंदपुर थाना क्षेत्र के काली मंदिर के पास कुछ युवक किसी आपराधिक वारदात की योजना बनाने के लिए एकत्रित हुए हैं. इस पर टीम ने कार्रवाई करते हुए सैय्यद अजहर इमाम, मोहम्मद असदुल्लाह और समीर खान को मौके से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों…

Read More