- Tiruldih Martyrs Day चांडिल: 44 साल बाद भी शहीद परिवार को नौकरी का इंतजार, हरेलाल महतो ने उठाई सम्मान और न्याय की आवाज
- Tiruldih Martyrs Day चांडिल: तिरुलडीह गोलीकांड के शहीद अजीत महतो और धनंजय महतो को श्रद्धांजलि, बलिदान को याद कर लिया संकल्प
- Lohardaga Vijayadashmi Celebration लोहरदगा: विजयादशमी पर लोहरदगा दुर्गाबाड़ी में भव्य भंडारा, सांसद सुखदेव भगत ने बांटा प्रसाद
- Jamtara Vijayadashmi Celebration जामताड़ा: विजयादशमी पर श्रद्धा और उल्लास के साथ हुआ घट विसर्जन, महिलाओं ने खेला सिंदूर
- Jamtara Vijayadashmi जामताड़ा: हटिया प्लाट करमाटांड़ में आस्था की अनूठी परंपरा, विजयादशमी पर 500 से अधिक कन्याओं का होता है पूजन
- Saraikela Sindoor Khela सरायकेला: सिंदूर खेला में सुहागिनों ने एक-दूसरे को लगाया सिंदूर, मां के चरणों में सुख-समृद्धि की कामना कर दी भावभीनी विदाई
- Jamshedpur Kadma Nagarkot Durga Puja जमशेदपुर: कदमा नागरकोट दुर्गा पूजा में सिंदूर खेला की धूम, मां दुर्गा से मांगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद
- Adityapur Murder Update आदित्यपुर: शेखर हत्याकांड में फ़ास्ट फूड विक्रेता बाप-बेटे समेत चार हिरासत में ! पुलिस के खुलासे का इंतजार
Author: Digital Desk
भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
सरायकेला: उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देश पर उत्पाद विभाग ने गुरुवार को गुप्त सूचना के आधार पर गम्हरिया थाना अंतर्गत ग्राम गांडे डूंगरी में बड़ी कार्रवाई की. टीम ने छापामारी कर अवैध रूप से संचालित एक चुलाई भट्टी को ध्वस्त कर दिया. मौके से लगभग 1000 किलोग्राम जावा को नष्ट किया गया, जबकि करीब 35 लीटर तैयार महुआ चुलाई शराब को जब्त किया गया. अधिकारियों ने बताया कि इस अवैध गतिविधि में शामिल लोगों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं में वाद दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. उत्पाद अधीक्षक, सरायकेला ने कहा कि जिले…
चाईबासा/ Jayant Pramanik सोनुआ- कुईडा मुख्य सड़क से रेंगालबेड़ा तक 3 करोड़ 83 लाख रुपए की लागत से 2.55 किलोमीटर सड़क का निर्माण कार्य जारी है. इस परियोजना में कई स्थानों पर पुलिया भी बन रही है, लेकिन निर्माण गुणवत्ता को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने गंभीर आपत्ति जताई है. ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण की पहली परत में मुरूम के बजाय मिट्टी बिछाई जा रही है, जिससे सड़क की मजबूती प्रभावित होगी. साथ ही, पुलिया निर्माण में भी निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है. गुरुवार को ग्रामीणों ने निर्माण स्थल पर मौजूद संवेदक के मुंशी…
आदित्यपुर: मेडिट्रिना हॉस्पिटल में गुरुवार को विश्व प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रताप कुमार एन. ने आधा दर्जन जटिल हृदय संबंधी मरीजों का सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया. इसके साथ ही उन्होंने कई मरीजों की जांच कर आवश्यक चिकित्सीय परामर्श भी प्रदान किया. मीडिया से बात करते हुए डॉ. प्रताप ने बताया कि मेडिट्रिना हॉस्पिटल अत्याधुनिक आईसीयू, एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी, पेसमेकर और मुफ्त सेकंड ओपिनियन जैसी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है. उन्होंने कहा कि हृदय और नेफ्रोलॉजी के क्षेत्र में मेडिट्रिना हॉस्पिटल के चिकित्सक बेहतर, गुणवत्तापूर्ण और किफायती उपचार मुहैया करा रहे हैं. कई जटिल मामलों का समाधान यहां कम खर्च…
चाईबासा: Jayant Pramanik राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम को लेकर सोनुआ बीडीओ सोमनाथ उराँव ने गुरुवार को सोनुआ प्रखंड कार्यालय सभागार में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, कर्मचारियों के साथ बैठक किया. बैठक में मुख्य रूप सीओ अनुज टेटे, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ डीपी हांसदा, थाना प्रभारी शशिबाला भेंगरा आदि उपस्थित थे. शुक्रवार को प्रखंड के बारी पंचायत से कार्यक्रम का शुरुआत होगी. शुक्रवार को बारी पंचायत भवन में शिविर का आयोजन किया जाएगा. बैठक में सरकार के आपके द्वार कार्यक्रम को लेकर बीडीओ ने तैयारियों की समीक्षा की. मौके पर उन्होंने शिविर में ज्यादा से ज्यादा…
चाईबासा Jayant Pramanik सोनुआ – गुदड़ी मुख्य सड़क पर गुरुवार को दोपहर में कुंजन मोड के समीप स्कूटी सवार को मैक्स पिकअप वाहन ने टक्कर मार का फरार हो गया. इस हादसे में गुदड़ी निवासी इग्नेश बरजो 18 वर्षीय गंभीर रूप से घायल हो गया. मिली जानकारी के मुताबिक स्कूटी सवार ने गुदड़ी से सोनुआ बाजार आ रहा था. इस दौरान मैक्स पिकअप वाहन ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी. आनन फानन में ग्रामीणों ने घायल युवक को सोनुआ अस्पताल लाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए चाईबासा सदर अस्पताल रेफर कर दिया.
जमशेदपुर: राज्य सरकार के दिशा- निर्देश के आलोक में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार 21 नवंबर 2025 से पूर्वी सिंहभूम जिले में ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम की शुरुआत की जा रही है. पहले दिन जिले की 11 पंचायतों और तीन नगरीय निकाय क्षेत्रों में शिविर लगाए जाएंगे. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पात्र लाभुकों को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ते हुए त्वरित सेवा उपलब्ध कराना है. शिविरों में आमजन की समस्याओं का समाधान, विभिन्न योजनाओं की जानकारी, आवेदन प्राप्ति और ऑन- द- स्पॉट लाभ वितरण की सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध होगी. सभी योजनाओं से जुड़े आवेदन…
जमशेदपुर: टाउन हॉल, सिदगोड़ा में पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला- खरसावां और पश्चिमी सिंहभूम जिले के प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए खाद्यान्न के सुरक्षित रखरखाव, वैज्ञानिक भंडारण पद्धति और आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन के प्रभावी संचालन से संबंधित प्रमंडलीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में भारतीय खाद्य निगम (FCI) और झारखंड राज्य खाद्य निगम (JSFC) के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे. विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को वैज्ञानिक मानकों पर खाद्यान्न भंडारण, गोदाम प्रबंधन, क्षति न्यूनीकरण, गुणवत्ता नियंत्रण, परिवहन समन्वय और वितरण प्रणाली को मजबूत बनाने से जुड़ी तकनीकी जानकारियाँ दीं. प्रशिक्षण के दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि प्रखंड स्तर पर कार्यरत…
चांडिल/ Vikash Thakur सरायकेला जिले में पथ निर्माण विभाग से स्वीकृत कांड्रा- खूंटी और चौका- ईचागढ़ सड़क के सुधार एवं मरम्मती कार्य का शुभारंभ गुरुवार को किया गया. चौका मोड़ पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक सविता महतो ने विधिवत शिलापट्ट अनावरण कर कार्य की शुरुआत की. उन्होंने कहा कि कुल 8.9 किमी सड़क का मरम्मती कार्य 6 करोड़ 80 लाख की लागत से दो महीने में पूरा किया जाएगा. सड़क निर्माण पूरा होने के बाद स्थानीय लोगों को यातायात में बड़ी सुविधा मिलेगी. विधायक सविता महतो ने निर्माण कार्य कर रहे संवेदक को निर्देश दिया कि सड़क को गुणवत्तापूर्ण और…
सरायकेला: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की केंद्रीय समिति ने सरायकेला- खरसावां जिला के जिला अध्यक्ष डॉ. शुभेन्दु महतो को Booth Level Agents (BLA)-1 से संबंधित अधिकृत प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया है. निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार फ़ॉर्म BLA-1 के माध्यम से मिली यह जिम्मेदारी डॉ. महतो के लिए सम्मान और गर्व का विषय है. नई जिम्मेदारी मिलने पर डॉ. शुभेन्दु महतो ने झामुमो केंद्रीय समिति के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि यह नियुक्ति संगठन द्वारा उन पर किए गए विश्वास का प्रतीक है और वह इस दायित्व को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और अनुशासन के साथ निभाएंगे. डॉ.…
सरायकेला: जिला समाहरणालय सभागार में गुरुवार को जिला दण्डाधिकारी- सह- उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की व्यापक समीक्षा की गई तथा योजनाओं के प्रभावी और पारदर्शी क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए. समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों और अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रखंड एवं अंचल स्तर पर नियमित समन्वय बैठकें आयोजित की जाएं, जिसमें योजनाओं, लाभुकों तथा राजस्व कार्यों की प्रगति की समीक्षा अनिवार्य रूप से हो. उन्होंने स्पष्ट कहा…