Author: Digital Desk

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।

यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।

चाईबासा/Jayant Pramanik मौत हो गई. मृतक गांव के उप मुखिया गोला सुरीन का पुत्र था। घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है. मिली जानकारी के अनुसार, मासूम राम अपने पिता के साथ खेत गया था. पिता खेत में नाली निर्माण के काम में व्यस्त थे, इसी दौरान बच्चा खेलते-खेलते तालाब की ओर चला गया. कुछ देर बाद परिजनों को उसकी खोजबीन के दौरान तालाब किनारे बच्चे की चप्पल मिली, जिसके बाद परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई. ग्रामीणों की मदद से बच्चे को तुरंत तालाब से बाहर निकाला गया और आनन-फानन में सोनुआ अस्पताल ले जाया गया,…

Read More

कांड्रा/ Bipin Varshney बैंक ऑफ इंडिया शाखा में खाताधारी मोनिका ओरांव फरवरी 2025 से अब तक अपना खाता सक्रिय करवाने के लिए लगातार चक्कर लगा रही हैं. पहले यह खाता बैंक ऑफ इंडिया खरसावां शाखा में था, जिसे शादी के बाद फरवरी में कांड्रा शाखा में ट्रान्सफर करवाया गया था. लेकिन ट्रांसफर के बाद से ही बैंक स्टाफ केवल “दो दिन में चालू हो जाएगा” कहकर महीनों से टालते रहे. इस बीच पुराने मैनेजर का ट्रांसफर हो गया. नए मैनेजर ने खाताधारी की शिकायत सुनते ही अधीनस्थ कर्मचारी को खाता तुरंत सक्रिय करने का निर्देश दिया. कर्मचारी ने खाताधारी से…

Read More

चाईबासा Jayant Pramanik जिले के सोनुआ प्रखंड के सोनापोस पंचायत भवन में गुरुवार को सोनापोस पंचायत के विभिन्न गांवों के मनरेगा मजदूरों का जॉब कार्ड का ईकेवाईसी का आयोजन किया गया. ईकेवाईसी के लिए जॉब कार्ड और आधार कार्ड नंबर से किया जा रहा है. मौके पर पंचायत सचिव अंगद प्रधान, पंचायत सहायक देवानंद प्रधान, रोजगार सेवक प्रशांत कुमार रजक, समेत क्षेत्र के ग्रामीण महिला – पुरुष उपस्थित थे. इस शिविर में पीएलवी श्रीकांत प्रधान, अरूप कुमार प्रधान, द्वारा मनरेगा मजदूरों को DLSA से मिलने वाली निशुल्क विधिक सेवाओं विषय में जानकारी दिया गया. जिसमें डायन प्रथा, बाल विवाह, बाल…

Read More

जामताड़ा: जिले के नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत पंचायत दिघारी में सोमवार की सुबह एक बड़ी लापरवाही सामने आई. निर्धारित समय 10:15 बजे सामाजिक अंकेक्षण टीम पंचायत भवन पहुंची, लेकिन भवन का ताला बंद मिलने के कारण पूरा अंकेक्षण कार्य बाधित हो गया. टीम द्वारा पंचायत मुखिया और पंचायत सचिव को कई बार फोन किए जाने के बावजूद लंबे समय तक किसी ने दरवाज़ा नहीं खोला. अंकेक्षण टीम को वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन और NSP से संबंधित अभिलेखों की जांच करनी थी, लेकिन भवन बंद रहने की वजह से उन्हें मजबूरन बाहर ही जांच प्रक्रिया शुरू करनी पड़ी. तेज धूप…

Read More

चांडिल: लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष पर गुरुवार को चांडिल में “एक भारत श्रेष्ठ भारत” के संदेश के साथ भव्य पदयात्रा का आयोजन किया गया। युवा भारत केंद्र, सरायकेला-खरसावां सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में निकाली गई इस पदयात्रा में सुबह से ही लोगों का बड़ा जनसमूह उमड़ पड़ा। पदयात्रा की शुरुआत एस.एस.+2 हाई स्कूल, चांडिल परिसर से हुई, जिसमें भारत सरकार के रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके नेतृत्व में निकली पदयात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, चांडिल कैंपस में जाकर…

Read More

पलामू: भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चैनपुर अंचल कार्यालय में पदस्थापित बड़ा बाबू विनोद कुमार को ₹5500 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. जिसके बाद जिला में हड़कंप मच गया. जानकारी के अनुसार वादी से नकल निकालने के एवज में अवैध रूप से पैसे की मांग की गई थी. शिकायत के बाद एसीबी टीम ने कार्यालय में ट्रैप बिछाया और मौके पर ही बड़े बाबू को रिश्वत लेते पकड़ लिया. गिरफ्तारी के बाद टीम आवश्यक कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है. एसीबी की इस कार्रवाई के बाद कार्यालय स्तर पर हड़कंप मचा हुआ है.…

Read More

सरायकेला: पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रशिक्षु डीएसपी पूजा कुमारी के नेतृत्व में नृपराज जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट उच्च विद्यालय में महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया. महिला थाना प्रभारी SI कुमारी तिलोत्मा की उपस्थिति में छात्र-छात्राओं और महिलाओं को महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट, साइबर फ्रॉड, डायल 112, नशा मुक्ति, अफीम और गांजा की खेती रोकथाम तथा महिला अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी गई. अभियान में बाल विवाह रोकथाम और कानूनी प्रावधानों के विषय में भी जागरूक किया गया. कार्यक्रम में ASI नंदिता बिरुआ, आरक्षी कृपा भेंगरा, आरक्षी अंजली मुर्म और आरक्षी अनुराधा उपस्थित रहीं.

Read More

सरायकेला: ईचागढ़ में बालू गाड़ियों से अवैध वसूली और पुलिस के साथ हुई मारपीट मामले में न्यायिक हिरासत में भेजे गए JLKM नेता तरुण महतो को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं. सबसे बड़ा सवाल यही है कि हर विवाद में तरुण महतो ही केंद्र में क्यों रहते हैं. पिछले कुछ महीनों में JLKM नेताओं की आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया से लेकर ग्रामीण इलाकों तक की दहशत ने उद्यमियों को असुरक्षित और पुलिस प्रशासन को नाराज कर दिया है. स्थानीय लोग कहते सुने जा रहे हैं कि JLKM नेताओं का रवैया ऐसा हो गया है मानो कानून उनकी मुट्ठी में हो.…

Read More

चाईबासा/ Jayant Pramanik पश्चिमी सिंहभूम के गुदड़ी प्रखंड के राजगांव में आयोजित वीर शहीद देवेंद्र माझी मेमोरियल पांच दिवसीय महिला फुटबॉल एवं पुरुष हॉकी प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हुआ. समापन और पुरस्कार वितरण समारोह में सिंहभूम की सांसद जोबा माझी मुख्य अतिथि के रूप में तथा मनोहरपुर विधानसभा के विधायक जगत माझी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे. महिला फुटबॉल के फाइनल में संत अगस्तीन गुदड़ी और जीलब जोलोब पंडुवा आमने-सामने आईं और निर्धारित समय में कोई गोल नहीं हो पाने पर पेनाल्टी शूट- आउट करवाया गया जिसमें संत अगस्तीन विजेता बनी. विजेता महिला टीम को ट्रॉफी तथा…

Read More

आदित्यपुर: थाना क्षेत्र के बिको मोंड स्थित झारखंड मजदूर यूनियन कार्यालय के पास बुधवार को एसेल मोटर्स कंपनी के गेट नंबर 2 के पास एक युवक की बेरहमी से पिटाई की गई. घटना दोपहर करीब डेढ़ बजे हुई, जब तीन असामाजिक तत्वों ने अज्ञात युवक को घेरकर बुरी तरह मारपीट की. सूचना मिलने पर झारखंड मजदूर यूनियन के जिला अध्यक्ष सुनिल गोराई अपने दो समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे. उनके पहुंचते ही मारपीट रुक गई थी. गोराई ने हमलावर युवकों को समझाने की कोशिश की, लेकिन तीनों युवकों ने अचानक उन पर हमला बोल दिया. आत्मरक्षा में गोराई ने…

Read More