- Tiruldih Martyrs Day चांडिल: 44 साल बाद भी शहीद परिवार को नौकरी का इंतजार, हरेलाल महतो ने उठाई सम्मान और न्याय की आवाज
- Tiruldih Martyrs Day चांडिल: तिरुलडीह गोलीकांड के शहीद अजीत महतो और धनंजय महतो को श्रद्धांजलि, बलिदान को याद कर लिया संकल्प
- Lohardaga Vijayadashmi Celebration लोहरदगा: विजयादशमी पर लोहरदगा दुर्गाबाड़ी में भव्य भंडारा, सांसद सुखदेव भगत ने बांटा प्रसाद
- Jamtara Vijayadashmi Celebration जामताड़ा: विजयादशमी पर श्रद्धा और उल्लास के साथ हुआ घट विसर्जन, महिलाओं ने खेला सिंदूर
- Jamtara Vijayadashmi जामताड़ा: हटिया प्लाट करमाटांड़ में आस्था की अनूठी परंपरा, विजयादशमी पर 500 से अधिक कन्याओं का होता है पूजन
- Saraikela Sindoor Khela सरायकेला: सिंदूर खेला में सुहागिनों ने एक-दूसरे को लगाया सिंदूर, मां के चरणों में सुख-समृद्धि की कामना कर दी भावभीनी विदाई
- Jamshedpur Kadma Nagarkot Durga Puja जमशेदपुर: कदमा नागरकोट दुर्गा पूजा में सिंदूर खेला की धूम, मां दुर्गा से मांगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद
- Adityapur Murder Update आदित्यपुर: शेखर हत्याकांड में फ़ास्ट फूड विक्रेता बाप-बेटे समेत चार हिरासत में ! पुलिस के खुलासे का इंतजार
Author: Digital Desk
भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
साहिबगंज: जिले के तालझारी थाना क्षेत्र स्थित बोहा मोड़ के पास शुक्रवार सुबह बचन मुंडा नामक व्यक्ति का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई. सतपुलवा के समीप पड़े शव की स्थिति देखकर साफ प्रतीत हो रहा है कि उसकी बेरहमी से पत्थर से कूचकर हत्या की गई है. घटना की जानकारी मिलते ही राजमहल डीएसपी विमलेश त्रिपाठी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की बारीकी से जांच शुरू की. पुलिस वारदात से जुड़ी हर कड़ी को जोड़कर मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है. इधर घटना की खबर गांव में फैलते ही…
सरायकेला Pramod kumar: सेवा का अधिकार सप्ताह के चौथे दिन जिले के 19 ग्राम-पंचायतों और नगर निकाय क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में विशेष पंचायत स्तरीय शिविरों का आयोजन किया गया. इन शिविरों में ग्रामीणों की व्यापक सहभागिता देखी गई और बड़ी संख्या में नागरिकों ने विभिन्न सेवाओं और कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन जमा किए. खरसावां विधायक दशरथ गागराई और इचागढ़ विधायक सबिता महतो ने शिविरों का निरीक्षण किया और नागरिकों को संबोधित किया. उन्होंने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और ग्रामीणों को योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया. शिविरों में आय, जाति, आवासीय,…
सरायकेला/Pramod kumar: सरायकेला प्रखंड के जगन्नाथपुर स्थित रांगाटांड मैदान में गुरुवार को भगवान श्री कृष्ण के भव्य मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व मुख्यमंत्री सह सरायकेला के स्थानीय विधायक चम्पाई सोरेन ने कहा बहुत खुशी की बात है कि आज अन्नपूर्णा पूजा के शुभ मुहूर्त पर जगन्नाथपुर में श्रीकृष्ण मन्दिर का भूमि पूजन हुआ. यह मंदिर पूरे जिले में भव्य मंदिर होगा और जल्द बनकर तैयार होगा इसके लिए हरसंभव सहयोग करेंगे. उन्होंने कहा भक्ति में ही शक्ति है और पूजा अर्चना से क्षेत्र के लोगो के लिए…
कुकड़ू (चांडिल)Vikash Thakur: कुकड़ू प्रखंड की बेरासी सिरूम पंचायत में 27 नवंबर 2025 को ‘आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार’ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया. शिविर में ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं से जुड़ी ऑन-द-स्पॉट सेवाएं और स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई. कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो, प्रखंड विकास पदाधिकारी राजश्री ललित बाखला, प्रखंड प्रमुख प्रतिमा वाला सिंह पातर, झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष कृतिवास महतो, पंचायत प्रतिनिधि, बैंक, मनरेगा, स्वास्थ्य, कृषि, श्रम सहित अन्य विभागीय टीम उपस्थित रही. जारी रिपोर्ट के अनुसार शिविर में कुल 920 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 249 का…
सरायकेला: जिले में “सेवा का अधिकार सप्ताह” के चौथे दिन 19 ग्राम-पंचायतों और नगर निकाय क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में विशेष पंचायत स्तरीय शिविर आयोजित किए गए. शिविरों में ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखी गई और बड़ी संख्या में नागरिकों ने विभिन्न सेवाओं और कल्याणकारी योजनाओं के लिए आवेदन जमा किए. अब तक जिले में 28,000 से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं. उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने सभी विभागीय पदाधिकारियों, प्रखंड विकास पदाधिकारियों (BDO) और अंचल अधिकारियों (CO) को निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि लाभ सीधे संबंधित आवेदक तक…
कांड्रा/ Bipin Varshney अमलगम कंपनी के मजदूर मनीष बाजपेई की संदिग्ध मौत के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. गुरुवार शाम मृतक मनीष के शव के साथ उनके बेटे अभिनव बाजपेई, सैकड़ों मजदूर और ग्रामीण अमलगम स्टील गेट पर जुट गए. यहाँ जोहार झारखंड श्रमिक महासंघ के बैनर तले जोरदार प्रदर्शन किया गया. धरना का नेतृत्व संगठन के महामंत्री राजीव पांडे कर रहे हैं. धरना देने पहुंचे मजदूरों ने कंपनी प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मनीष की मौत में कई सवाल खड़े हैं और कंपनी घटना की वास्तविकता छिपाने का प्रयास कर रही है. शव के सामने…
कांड्रा/ Bipin Varshney अमलगम कंपनी के मजदूर मनीष बाजपेई की संदिग्ध मौत के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. गुरुवार शाम मृतक मनीष के शव के साथ उनके बेटे अभिनव बाजपेई, सैकड़ों मजदूर और ग्रामीण अमलगम स्टील गेट पर जुट गए. यहाँ जोहार झारखंड श्रमिक महासंघ के बैनर तले जोरदार प्रदर्शन किया गया. धरना का नेतृत्व संगठन के महामंत्री राजीव पांडे कर रहे हैं. धरना देने पहुंचे मजदूरों ने कंपनी प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मनीष की मौत में कई सवाल खड़े हैं और कंपनी घटना की वास्तविकता छिपाने का प्रयास कर रही है. शव के सामने बैठकर…
जमशेदपुर: भुइयांडीह ह्यूम पाइप क्षेत्र स्थित कल्याण नगर में गुरुवार को 10 वर्षीय बच्चे से सोने का लॉकेट छीनने की सनसनीखेज वारदात सामने आई. कल्याण नगर ए ब्लॉक निवासी सरिता देवी अपने बेटे उपेंद्र कैब्रता के साथ बाजार से सामान लेकर घर लौट रही थीं. बच्चा कुछ दूरी पर आगे-आगे चल रहा था. इसी दौरान शिव मंदिर के पीछे घात लगाए बैठे तीन युवकों ने बच्चे को दबोच लिया और उसका मुंह दबाकर सोने का लॉकेट छीन लिया. घटना उस वक्त हुई जब मां लगभग 100 मीटर पीछे थी. जैसे ही सरिता देवी मौके पर पहुंचीं और बच्चे को दबोचे…
बोकारो: सेल बोकारो स्टील प्लांट (BSL) में जिला प्रशासन की पहल पर गुरुवार को NDRF और SDRF की संयुक्त टीम द्वारा सीआरबीएन मॉक ड्रिल आयोजित की गई. यह मॉक ड्रिल प्लांट में बीते दिनों हुई लगातार दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा preparedness की समीक्षा के उद्देश्य से किया गया. बीएसएल प्रबंधन के अनुसार प्लांट में पिछली बार सीआरबीएन मॉक ड्रिल वर्ष 2022 में आयोजित की गई थी. लगभग तीन वर्ष बाद दोबारा किए गए इस अभ्यास में केमिकल, बायोलॉजिकल, रेडियोलॉजिकल और न्यूक्लियर (CBRN) खतरों से निपटने की तैयारी का आकलन किया गया. जिला उपायुक्त अजय नाथ झा ने…
जामताड़ा: झारखंड राज्य आजीविका कर्मचारी संघ, जामताड़ा जिला इकाई की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुक्रवार को सातवें दिन भी पूरे जोर और चट्टानी एकता के साथ जारी रही. 21 नवंबर 2025 से शुरू हुई इस हड़ताल के कारण जिले में ग्रामीण विकास एवं महिलाओं की आजीविका से जुड़ी सभी प्रमुख योजनाएं पूरी तरह ठप हो गई हैं. सभी पलाश कर्मी जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय परिसर के शीशम बागान में अपनी मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं. हड़ताल से एसएचजी संचालन, दीदी बाड़ी, बैंक लिंकेज, सामुदायिक निवेश निधि, महिलाओं की आजीविका कार्यक्रम समेत जेएसएलपीएस द्वारा संचालित लगभग सभी कार्य बाधित…