- Chaibasa Brother Sister Drowning Incident चाईबासा: खेलते- खेलते गड्ढेनुमा तालाब तक पहुंचे मासूम भाई- बहन, डूबने से दोनों की मौत
- Sonua Weekly Market चाईबासा: लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, साप्ताहिक हाट-बाजार में पसरा कीचड़
- Jamtara Ajay River Rescue जामताड़ा: अजय नदी में बह रहे अज्ञात व्यक्ति को ग्रामीणों ने बचाया, नाला सीएचसी में भर्ती
- Ichagarh Assembly Inside Story ईचागढ़ की सियासत में फिर हलचल, क्या आजसू को अलविदा कहेंगे हरेलाल महतो ?
- Jamtara Power Line Accident जामताड़ा: टूटे तार ने किसान की उम्मीदों पर फेरा पानी, करंट से गर्भवती गाय की मौत
- Kolkata Banaras Special Train जामताड़ा: पूजा में घर लौटने वालों के लिए राहत, चित्तरंजन होकर चलेगी कोलकाता-बनारस स्पेशल
- Chandil Gangudih Canal Bridge Issue चांडिल: जर्जर रेलिंग और पुराने पुल से बढ़ा हादसे का खतरा, ग्रामीणों ने एसडीओ से लगाई मरम्मत की गुहार
- Kukru Agitator Death Anniversary चांडिल: स्वर्गीय शक्तिपद महतो की तीसरी पुण्यतिथि पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
Editorial 15 अगस्त 2026 को भारत अपना 80वां स्वाधीनता दिवस मना रहा है. यह केवल तिरंगा फहराने, राष्ट्रगान गाने और आजादी के संघर्ष को याद करने का अवसर नहीं है, बल्कि यह आत्ममंथन का भी दिन है कि स्वतंत्रता के 79 वर्षों में हमने देश को कहां पहुंचाया और आने वाली पीढ़ी को कैसा भारत सौंपने जा रहे हैं. आज भारत के सामने सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है नई पीढ़ी को राष्ट्र की विकास यात्रा से जोड़ना. “जेन जी” और “जेन अल्फा” उस दौर की पीढ़ियां हैं, जिनका बचपन इंटरनेट, मोबाइल, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और सामाजिक माध्यमों के बीच…
जामताड़ा: करमाटांड़ थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में शुक्रवार को एक व्यक्ति का शव उसके घर के अंदर गमछे के सहारे फंदे से लटका मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही गांव में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान मोहनपुर गांव निवासी बीरू तुरी, पिता मानिक तुरी के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पुलिस को जानकारी दी. सूचना मिलने पर थाना प्रभारी के निर्देश पर एसआई आलम अंसारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर…
कांड्रा: सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत कांड्रा पंचायत में गुरुवार की देर रात करीब एक बजे एक विशाल पेड़ जड़ समेत उखड़कर रंजीत सिंह के घर पर जा गिरा. पेड़ गिरने से मकान की दीवार और छत पर लगी एडवेस्टर की चादरें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं. घटना के समय परिवार के सभी सदस्य घर के अंदर मौजूद थे. हालांकि, सौभाग्य से हादसे में किसी को चोट नहीं आई और सभी लोग सुरक्षित बच गए. पेड़ गिरने से मकान को काफी नुकसान हुआ है. घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा…
सरायकेला: राजनगर प्रखंड अंतर्गत बाना गांव में गुरुवार की देर शाम आसमानी बिजली गिरने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया. वहीं, उसकी एक बकरी की मौके पर ही मौत हो गई. घायल व्यक्ति को परिजनों ने तत्काल सदर अस्पताल सरायकेला पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है. घायल की पहचान उपेंद्र महतो (40) के रूप में हुई है. वह मूल रूप से हेरमा गांव का रहने वाला है और वर्तमान में अपने ससुराल बाना गांव में रह रहा है. बताया जाता है कि गुरुवार की देर शाम वह अपनी बकरियों को लाने के…
नई दिल्ली: बीएसएनएल कर्मचारियों और पेंशनरों के तीसरे वेतन पुनरीक्षण को लेकर केंद्र सरकार ने लोकसभा में स्थिति स्पष्ट की है. संचार मंत्रालय ने बताया कि बीएसएनएल में तीसरा वेतन पुनरीक्षण अब तक लागू नहीं किया गया है, क्योंकि सार्वजनिक उपक्रम विभाग की निर्धारित वहनीयता संबंधी शर्तें पूरी नहीं हो रही हैं. लोकसभा में सांसद कुलदीप इंदौरा ने 12 अगस्त 2026 को पूछे गए अतारांकित प्रश्न के माध्यम से बीएसएनएल कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए 1 जनवरी 2017 से लंबित तीसरे वेतन पुनरीक्षण, वेतन पुनरीक्षण समिति की सिफारिशों और इसके क्रियान्वयन की समयसीमा को लेकर सरकार से जानकारी मांगी…
राजनगर: प्रखंड क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश ने केन्दमुड़ी गांव में एक गरीब परिवार से उसका आशियाना छीन लिया. केन्दमुड़ी पंचायत की वृद्ध महिला रहनी भगत और उनकी विधवा बहू कमलिनी भगत का जर्जर खपरैल का मकान बारिश के बीच अचानक ध्वस्त हो गया. मकान गिरने के बाद दोनों महिलाओं के सामने रहने और भोजन की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है. बताया जा रहा है कि स्वर्गीय रविंद्र नाथ भगत की पत्नी रहनी भगत अपनी विधवा बहू के साथ इसी पुराने मकान में रह रही थीं. दोनों महिलाओं के पति का कई वर्ष पहले निधन हो चुका…
सरायकेला: स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के अंतिम दिन गुरुवार को ऐतिहासिक भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम में फुल ड्रेस परेड का पूर्वाभ्यास किया गया. पूर्वाभ्यास में उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी नितीश कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी शामिल हुए. उपायुक्त ने परेड की सलामी ली और जवानों के कदमताल, अनुशासन तथा परेड की तैयारियों का जायजा लिया. उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह गरिमापूर्ण और व्यवस्थित तरीके से आयोजित हो, इसके लिए सभी तैयारियां निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरी की जाएं. उन्होंने परेड में अनुशासन, कदमताल और समयबद्धता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने समारोह स्थल की…
जामताड़ा: स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर गुरुवार को शहर के गांधी मैदान में परेड का पूर्वाभ्यास किया गया. उपायुक्त आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह ने परेड की सलामी ली. पूर्वाभ्यास में जिला पुलिस बल, आईआरबी, होमगार्ड के जवानों के साथ विभिन्न विद्यालयों के प्लाटून और बैंड पार्टी के सदस्यों ने हिस्सा लिया. उपायुक्त ने परेड की तैयारियों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को 15 अगस्त के मुख्य समारोह की व्यवस्थाओं को बेहतर और व्यवस्थित करने का निर्देश दिया. उन्होंने परेड में अनुशासन, कदमताल और अन्य तैयारियों पर विशेष ध्यान देने को कहा. पूर्वाभ्यास…
आदित्यपुर: आगामी स्वतंत्रता दिवस को लेकर सरायकेला पुलिस अलर्ट मोड पर है. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बुधवार देर शाम आदित्यपुर थाना पुलिस ने सरायकेला जिले को जमशेदपुर से जोड़ने वाले खरकई पुल पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया. जांच के दौरान पुलिस ने पुल से गुजरने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहनों को रोककर कागजातों की जांच की. संदिग्ध नजर आने वाले लोगों और वाहनों की विशेष रूप से तलाशी ली गई तथा वाहन चालकों से पूछताछ भी की गई. थाना प्रभारी अंजनी सिंह ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है.…
जमशेदपुर: झारखंड बंगभाषी समन्वय समिति के तत्वावधान में साकची स्थित कार्यालय में अमर शहीद खुदीराम बोस का शहीद दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत समिति के अध्यक्ष विकास मुखर्जी एवं सदस्यों ने शहीद खुदीराम बोस के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर की. इस अवसर पर अध्यक्ष विकास मुखर्जी एवं पी.के. नंदी ने खुदीराम बोस के जीवन, संघर्ष और देश के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए खुदीराम बोस का बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहेगा. इसके बाद पूरबी घोष ने माखनलाल चतुर्वेदी की प्रसिद्ध कविता ‘पुष्प…