जामताड़ा: स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर गुरुवार को शहर के गांधी मैदान में परेड का पूर्वाभ्यास किया गया. उपायुक्त आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह ने परेड की सलामी ली. पूर्वाभ्यास में जिला पुलिस बल, आईआरबी, होमगार्ड के जवानों के साथ विभिन्न विद्यालयों के प्लाटून और बैंड पार्टी के सदस्यों ने हिस्सा लिया.



उपायुक्त ने परेड की तैयारियों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को 15 अगस्त के मुख्य समारोह की व्यवस्थाओं को बेहतर और व्यवस्थित करने का निर्देश दिया. उन्होंने परेड में अनुशासन, कदमताल और अन्य तैयारियों पर विशेष ध्यान देने को कहा.
पूर्वाभ्यास के दौरान जवानों और स्कूली प्लाटून ने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कदमताल का अभ्यास किया. बैंड पार्टी के सदस्यों ने भी अपनी तैयारियों का प्रदर्शन किया. अधिकारियों ने गांधी मैदान में परेड और समारोह से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए.
मौके पर एसडीओ अनंत कुमार, डीएसई विकेश कुणाल प्रजापति, डीएसपी नीलम टोप्पो, एसडीपीओ वसीम रजा समेत अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे. स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह को लेकर गांधी मैदान में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है.
रिपोर्ट: मनीष बर्णवाल





