Jharkhand Police Medal Award रांची: स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड पुलिस के 9 अधिकारी- कर्मी होंगे सम्मानित, शैलेन्द्र कुमार सिन्हा को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक
इसे अपने सभी मित्रों और परिवार के साथ साझा करें...
रांची: स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्रालय, भारत सरकार ने झारखंड पुलिस के 9 पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को पदक से सम्मानित करने की घोषणा की है. इनमें एक अधिकारी को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक तथा आठ पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया जाएगा.
झारखंड में उग्रवादी संगठनों, संगठित आपराधिक गिरोहों और अन्य अपराधों के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार की जा रही प्रभावी कार्रवाई तथा सराहनीय सेवाओं के लिए इन पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों का चयन किया गया है.
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.00.15 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.00.15
शैलेन्द्र कुमार सिन्हा को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक
राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक के लिए प्रक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक, बोकारो शैलेन्द्र कुमार सिन्हा, भा.पु.से. का चयन किया गया है. पुलिस सेवा में उनके उल्लेखनीय योगदान और जिम्मेदारियों के प्रभावी निर्वहन को देखते हुए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया जाएगा.
आठ पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवा पदक
सराहनीय सेवा पदक के लिए झारखंड पुलिस के आठ पदाधिकारी और कर्मी चयनित किए गए हैं. इनमें सअनि पंकज कुमार राय, हवलदार-560 पूर्ण बहादुर सिंह, हवलदार-125 जितेंद्र कुमार सिंह, हवलदार-12 योगेंद्र कुमार दास, हवलदार-31 नंद किशोर महतो, चालक हवलदार-178 औरंगजेब खां, चालक हवलदार-174 संजय कुमार सिंह तथा महिला आरक्षी-419 अनिता तिर्की शामिल हैं.
झारखंड पुलिस के इन अधिकारियों और कर्मियों ने विभिन्न स्तरों पर कानून- व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण तथा पुलिसिंग से जुड़ी जिम्मेदारियों के निर्वहन में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है.
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मिलने वाले ये पदक झारखंड पुलिस के लिए गौरव का विषय हैं. पुलिस विभाग ने कहा है कि राज्य में उग्रवाद, संगठित अपराध और अन्य आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है तथा पुलिसकर्मियों के समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा को राष्ट्रीय स्तर पर मिली यह मान्यता उनके मनोबल को और मजबूत करेगी.